राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Greater Noida : स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी CA गर्लफ्रेंड पर पुलिस ने कसा शिकंजा, थाईलैंड से मिली गिरफ्तारी की खबर

by | Apr 23, 2024 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Greater Noida : गैंगस्टर रवि काना से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि गैंगस्टर रवि काना थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही नोएडा पुलिस ने लुक आउट एवं रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : क्या Baghpat से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक ? #election #politics

इस मामले को लेकर नोएडा (Noida) पुलिस लगातार थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी। सरिया चोर और स्क्रैप माफिया रवि काना पर गेंगस्टर और गैंग रेप की धाराओं में मामला दर्ज है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : योगी आदित्यनाथ का विपक्षी पार्टी पर हमला, कहा – गरीबी हटाओ का नारा लगाकर आखों में धूल झोंक रही है कांग्रेस

उसकी गैंग की लेडी डॉन काजल झा और रवि काना मामले में फरार चल रहे थे। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड से रवि काना के गिरफ्तार होने की खबर मिली हैं।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रवि काना की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड से नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार क़िया।

सूत्रों के हवाले से थाईलैंड के बैंकाक से स्क्रैप माफिया रवि काना को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि जल्द ही नोएडा पुलिस रवि काना और काजल झा को भारत लेकर आएगी। रवि काना की गर्लफ्रेंड उसके काले कारोबार की सीए थी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर