राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sam Pitroda : सैम पित्रोदा के इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर दिए बयान से भारतीय राजनीति में आया भूचाल, समझिए क्या है विरासत कर

by | Apr 24, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

कांग्रेस का वरिष्ठ नेता और ओवसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) बीती रात एक बयान देकर भारतीय राजनीति में एक भूचाल ला दिया। उन्होंने कहा कि भारत में भी अमेरिका के जैसे विरासत कर यानी की इनहेरिटेंस टैक्स लगना चाहिए। इसके पहले राहुल गांधी ने भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी तो देशभर में सभी के संपत्ति का सर्वे कराया जाएगा।

अब इसी से जोड़ कर सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) का बयान भी देखा जा रहा है। जहां उन्होंने कहा था कि जैसे अमेरिका में विरासत कर लगता है वैसे ही भारत में भी विरासक टैक्स लगना चाहिए। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि विरासत कर क्या होता है। तो विरासत कर उस संपत्ति पर लगे कर को कहते हैं जो किसी व्यक्ति को विरासत में मिली है। यानी कि जो इनहेरिटेड प्रॉप्रटी होती है उस पर जो भी कर लगता है उसे ही इनहेरिटेंस टैक्स कहा जाता है। अब सैम पित्रोदा चूंकि स्वयं अमेरिका में ही रहते है इसलिए उन्होंने अमेरिका का हवाला देते हुए कहा कि जिस प्रकार से अमेरिका में विरासत कर लगता है वैसे ही भारत में इस बारे में बात की जानी चाहिए।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : क्या Atul Garg को मिलेगा ठाकुरों का वोट या जीतेंगी Dolly या Nand Kishor ?

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में अगर किसी व्यक्ति मृत्यू हो जाती है तो उसकी पूरी की पूरी संपत्ति उसके बच्चों को नहीं मिलती है बल्कि उसकी संपत्ति का केवल 45 प्रतिशत ही उसके बच्चों को मिलता है।जबकि 55 प्रतिशत संपत्ति पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। बता दें कि सैम ने जिस देश का हवाला देते हुए विरासत कर लगाने की बात कही है। उस देश में भी केवल 6 राज्यों में ही विरासत पर टैक्स लगाया जाता। विरासत कर किस संपत्ति पर कितना लगेगा। इसके निर्धारण के लिए कई अलग-अलग मानक हैं जैसे कि संपत्ति किस राज्य में है। मृत व्यक्ति का विरासत की संपत्ति लेने वाले से क्या रिश्ता था, और मृत व्यक्ति किस राज्य का रहने वाला था,और विरासत में मिली संपत्ति का मूल्य कितना है।

इसी तरह के मानकों के आधार पर तय किया जाता है कि विरासत पर कितना कर लगेगा। आयोवा, केंटकी, मैरीलैंड, नेब्रास्का, न्यू जर्सी और पेंसिलवेनिया ही वे राज्य हैं जहां पर विरासत पर टैक्स लगाया जाता है। ये तो हो गया सैम पित्रोदा ने क्या कहा और क्या होता विरासत कर,चलिए अब जानते हैं कि इससे भारतीय सियासत क्यों गरमा गई है, सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान को राहुल गांधी के बयान से जोड़ देखा जा रहा हैं। जहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एक सर्वे कराया जाएगा और पता किया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है, और सैम के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष का कहना है कि कांग्रेस की मंशा है कि सत्ता में आओ संपत्ति का सर्वे कराओ और देश में विरासत कर लागू करो।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : सैम पित्रोदा के बयान पर BJP का दावा, कहा – सत्ता में आई कांग्रेस तो जाएगी संपत्त

इसको लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग देशवासियों के घर दुकान मकान भी ले ले लेंगे और हमारी माताओं बहनों के जेवर तक भी ले लेंगे और लेकर ये सब कुछ ये कांग्रेस वाले किसे देंगे मुझे ये कहने की जरूरत नहीं है। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने इस बयान को उससे जोड़ कर बोला है कि जहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस वाले देशवासियों की संपत्ति को लूटकर देश में आए घुसपैठियों को बांट देंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की एक ही नीति है कि जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी यानी कि जब तक आप जिंदा रहेंगे कांग्रेस आपको टैक्स के बोझ तले दबाकर मार देगी और आपके मरने का बाद भी कांग्रेस आप पर विरासत कर लगाएगी।

यानी कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा कि आज पित्रोदा के बयान ने देश के सामने कांग्रेस का मकसद स्पष्ट कर दिया है। सबसे पहले उनके घोषणापत्र में ‘सर्वेक्षण’ का जिक्र, मनमोहन सिंह की बात पुराना बयान जो कांग्रेस की विरासत है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, और अब सैम पित्रोदा की अमेरिका का हवाला देते हुए टिप्पणी कि धन के वितरण पर विचार-विमर्श होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। जब मोदीजी ने ये मुद्दा उठाया तो पूरी कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बैकफुट पर आ गए। मैं मानता हूं कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र से इस बात को वापस लेगी। सैम पित्रोदा के बयान को देश की जनता गंभीरता से ले।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर