Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। अब बस दूसरे चरण के आगाज को महज 36 घंटे रह गए है। बता दें कि दूसरे चरण में किस सीट से किस पार्टी ने किसको उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की बात करे तो अमरोहा से कंवर सिंह तंवर को उम्मीदवार बनाया है। वही इण्डिया गठबंधन से दानिश अली और बीसपा से मुजाहिद हुसैन चुनावी मैदान में आमने -सामने है।
वही मेरठ लोकसभा सीट की बात करे तो भाजपा ने अरुण गोविल, इंडिया गठबंधन ने भानु प्रताप सिंह, और बहुजन समाज पार्टी से देवव्रत त्यागी चुनावी जंग में आमने सामने है।
ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : क्या Atul Garg को मिलेगा ठाकुरों का वोट या जीतेंगी Dolly या Nand Kishor ?
(Lok Sabha Elections) के लिए बीजेपी ने बागपत से राजकुमार सांगवान को इंडिया ने अमरपाल शर्मा और बसपा ने प्रवीण बंसल को उम्मीदवार बनाया हैं।
गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने अतुल गर्ग, इंडिया ने डॉली शर्मा (INC) और बसपा ने नंद किशोर को प्रत्याशी घोषित किया है।
गौतमबुद्धनगरकी बात करे तो बीजेपी ने डॉ. महेश शर्मा को इंडिया ने महेंद्र नगर को और बहुजन समाज पार्टी ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें :Delhi Liquor Policy : कोर्ट का मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, 7 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
बुलन्दशहर (एससी) लोकसभा सीट की बात करे तो भाजपा ने डॉ. भोला सिंह, इंडिया ने शिवराम वाल्मिकि (INC) और बसपा ने गिरीश चंद्र जाटव को उम्मीदवार बनाया है।
अलीगढ़ से बीजेपी ने सतीश गौतम, इंडिया ने बृजेन्द्र सिंह और बसपा ने हितेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
मथुरा की लोकसभा सीट से भाजपा ने हेमा मालिनी, और इंडिया ने मुकेश धनगर और बसपा ने सुरेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।


