Lok Sabha elections 2024 : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख सचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। कैप्शन में लिखा है, “इतिहास दोहराया जा एगा, एक नया भविष्य बनाया जाएगा।” इसे रिट्वीट करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने लिखा, ‘सदा विजय।’
कहा जा रहा है कि ये तस्वीर 2000 के नॉमिनेशन की है
ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : चुनाव के बाद मौलाना जी फिर से खोलेंगे Uttar Pradesh में 750 मदरसे | #viral
2000 के नॉमिनेशन ये तस्वीर की साझा
इससे पहले सपा ने पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को (Lok Sabha elections) कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश यादव पहली बार 2000 में हुए उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। उसके बाद 2004 और 2009 में भी वह इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के कारण सभा, 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव निर्विरोध चुनी गईं।
2014 के आम चुनाव में डिंपल ने इसी सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2019 के चुनाव में वह बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं। वर्तमान में, अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह पहली बार करहल सीट से विधायक बने। कन्नौज में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होगा। इस सीट के लिए नामांकन 25 अप्रैल से शुरू होगा।


