Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को मात्र एक हफ्ता रह गया है। इसके बावजूद भी राजनेताओं के दल बदलने की प्रक्रिया चल रही है। एक बार फिर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साइकल की सवारी छोड़ कमल को हाथ में लिया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह ने इन सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है।
ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Sambit Patra ने लोकसभा के लिए नामांकन से पहले किया रोड शो | #politics #bjp
बता दें कि मैनपुरी में 1996 सपा का गढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार योगी सरकार से मंत्री जयवीर को मैनपुरी से चुनावी रण में उतारा है। वहीं मैनपुरी विधानसभा सीट से जयवीर सिंह मौजूदा विधायक होने के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के पर्यटन मंत्री भी है। उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में सपा के गढ़ में सेंधमारी करते हुए भाजपा के लिए रह तैयार की थी। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नैया पार लगाने का जिम्मा जयवीर सिंह को ही दिया है।
ये ब्रेकिंग खबर है इसे अपडेट किया जा रहा है..


