राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Yogi Adityanath : सीएम योगी ने बंगाल में कहा – मेरा राज्य होता तो इसे एक बेहतर और नवदिशा में ले जाता

by | Apr 30, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Yogi Adityanath : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अप्रैल दिन मंगलवार को जनता को संबोधित किया। आपको बता दें कि यहां मुख्यमंत्री योगी ने 3 चुनावी रैलियां की है। बहरामपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ निर्मल कुमार साहा के पक्ष में पहली रैली मुर्शिदाबाद में की। वही दूसरी रैली बीरभूम से भाजपा के उम्मीदवार देबतनु भट्टाचार्य के पक्ष में की। यहां के जिलों में योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए भड़ी भीड़ जुट गई थी। ममता दीदी को सीएम योगी ने आईना दिखाया उसके साथ ही कांग्रेस-तृणमूल के गठबंधन पर भी तीखा प्रहार किया।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Sambit Patra ने लोकसभा के लिए नामांकन से पहले किया रोड शो | #politics #bjp

योगी ने संदेशखाली मामला और रामनवमी में दंगे को लेकर बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल किये। उन्होंने जनता से कहा कि अगर बंगाल को दंगा-कर्फ्यू से मुक्त करने है तो आप भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।

ये भी पढ़ें : Ravi Kana : स्क्रैप माफिया रवि काना और काजल झा को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, नोएडा के बीटा 2 थाने में मामला दर्ज

मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि बंगाल भारत की संस्कृति और सभ्यता को एक नई दिशा प्रदान करता है। भारत के सस्कारों को बंगाल ने आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। कभी जिसने भारत का पथ परिदर्शन किया था। आज वह बंगाल लहूलुहान और दिशा हीन क्यों है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर