Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भगत राम मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी।
अब जबकि नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है, विभिन्न कारणों से सात उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इन सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों में कुछ कमियां थीं, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया। अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं।
ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Tejashwi Yadav ने BJP के लिए गाया ये गाना, बीजेपी पर किया तगड़ा प्रहार |
अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवार
चंद्र प्रकाश सिंह, नबी अहमद, विनोद कुमार पटेल, अशोक सिंह, गोविंद, संजीव कुमार और विनीत कुमार को विभिन्न कारणों से कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया गया है। यह सीट इस बार चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने यहां से करण भूषण सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें : NEET UG 2024 : आज लगभग 24 लाख छात्र देंगे नीट यूजी परीक्षा, जानिए पूरी डिटेल
हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह इस क्षेत्र में एक प्रभावशाली व्यक्ति रहे हैं। वह करीब 1992 से यहां की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इसलिए भाजपा ने इस बार कासगंज से प्रत्याशी के नाम की घोषणा काफी देर से की है। भाजपा द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने से पहले ही काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। भाजपा ने इस सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी नरेंद्र पांडे को प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। ऐसे में इस बार कैसरगंज में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। बृजभूषण शरण सिंह पिछले तीन बार से लगातार इस सीट से सांसद हैं।


