Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी के सवालों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने किया पटलवार कहा कि हम शहजादे तो वो परिजादे, काम कम और बात ज्यादा बनाते है। बिहार के लोग काम की बात सुनना पसंद करते है।
आपको बता दें कि बीते शनिवार बिहार के दरभंगा में हुए पीएम मोदी ने सभा में राजद के नेता और कांग्रेस नेता का बिना नाम लिए हुए उनपर तंज कसा। इसी सभा में बातों ही बातों में दोनों नेता को शहजादें से संबोधित किया।
बिहार में 17 साल तक एनडीए की सरकार रही
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में 17 साल तक एनडीए की सरकार रही है। तेजस्वी ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि दंरभगा में पीएम मोदी ने किया ही क्या है। यहां पर जब भी PM नरेंद्र मोदी आए वह एम्स भी देखने चलें जाते, लोग ढ़ूढ रहें है। पता नहीं पीएम मोदी तक झूठी ख़बर की जानकारी कौन पहुंचाता है। एम्स के लिए जमीन हमने दी थी।
पीएम की बात पर जनता नहीं करेंगी विश्वास
बता दें कि पिछले 17 महीने की सरकार में डीएमसीएच का अलग से विस्तार जो 2500 बेड का किया गया। जिसको लेकर काम किया जा रहा है। बिहार में इस बार बीजेपी की हालत बुरी है। बिहार में पीएम की बात पर जनता अब विस्वास नहीं करेंगी, लोग मोदी के झूठे वादों से ऊब चुके हैं। लोग चाहते है,काम की बात की जाए। बिहार में बीजेपी के 39 सांसद हैं, ना बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला, ना कुछ स्पेशल पैकेज मिला है।
यें भी पढ़ें : NEET UG 2024 : आज लगभग 24 लाख छात्र देंगे नीट यूजी परीक्षा, जानिए पूरी डिटेल
राहुल गांधी और तेजस्वी पर PM मोदी ने कसा तंज
बता दें कि पीएम मोदी ने कल दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव को बिना नाम के उन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिल्ली का शहजादा है, तो उसी तरह पटना में भी एक शहजादा है। इन दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे हैं- एक पूरे देश को और दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है। इन दोनों के रिपोर्ट कार्ड में घोटालों और बेलगाम कानून-व्यवस्था के अलावा और कुछ नहीं है।


