सुर्खियों में रहने वाले सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के खिलाफ प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में तरबगंज थाने में एफआईआर दर्ज की है। मुकदमे के तहत करण भूषण को नामजद करते हुए अज्ञात को भी आरोपी बनाया है।
येॆं भी देखें : Lok Sabha : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ओडिशा का घोषणापत्र लॉन्च किया: संबित पात्रा |
आतिशबाज़ी के साथ किया प्रदर्शन
आरोप यह लगाया जा रहा है कि बिना अनुमति के गाड़ियों का काफिला निकालने के साथ ही उनके समर्थक आचार संहिता और आदेश के बिना कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दें कि तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसर बाजार में बीते शनिवार को काफिले में समर्थकों ने आतिशबाज़ी का प्रदर्शन भी किया था। जांच के अनुसार डीएम के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान मे रख कर जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कानून का उल्लंघन और बिना आदेश के काफिला निकालने के मामले को गंभीरता से लिया है।
सड़क पर किया प्रचार-प्रसार
बीते रविवार शाम करीब 7:00 बजे तरबगंज विधानसभा एफएसटी प्रभारी डॉ. सुमित कुमार की तरफ से एफआईआर दर्ज किया गया है। आचार संहिता और निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी बेलसर चौराहे पर उनके काफिले में आतिशबाज़ी के दौरान मल्टी शॉट क्रैकर का प्रदर्शन किया जा रहा था। इतना ही नहीं बल्कि अनुमति के बिना सड़कों पर वाहनों के काफिले निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया गया, साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट से प्रचार-प्रसार का वीडियो और फोटो भी शेयर की गई।
आरोप है कि पिता बृजभूषण शरण सिंह के नाम और प्रभाव को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में ग्लैमर के रूप में जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। बिना अनुमति के बड़ी सख्यां में वाहनों के काफिले निकाले गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन रोकने के बजाय मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही थी। बिना अनुमति के जगह-जगह पर स्वागत और कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।


