Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live : लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण के लिए सत्ता का संग्राम शुरू हो गया है। देशभर में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 93 सीटों पर मतदान होना था, परन्तु इस चरण में एक सीट बढ़ गई हैं। क्योंकि दूसरे चरण की मध्य प्रदेश में बैतूल सीट पर वोटिंग भी तीसरे चरण में होगी। इस चरण में 94 सीटों पर मतदान होगा। लगभग 1351 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता करेगी।
ये भी देखें : Ghazipur News : बहन बनी शिवभक्त, भाई बना तिलकधारी, चुनाव के पहले अंसारी परिवार क्यों बना हिंदूवादी
पहले तीन चरण में आज शाम तक 280 से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों की कुल सीटों (Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting Live) में से आधी पर मतदान संपन्न हो जाएगा। इसके बाद बचे हुए चार चरण में 263 संसदीय सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे।
6:10 PM
देशभर में 94 सीटों पर 5 बजे तक इतना हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
- उत्तर प्रदेश में 55.13 प्रतिशत
- बिहार में 56.01 प्रतिशत
- पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत
- असम में 74.86 प्रतिशत
- महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत
- छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत
- मध्य प्रदेश में 62.28 प्रतिशत
- कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत
- दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में 65.23 प्रतिशत
- गुजरात में 55.22 प्रतिशत
- गोवा में 72.52 प्रतिशत
6: 00 PM
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 5 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान ?
- संभल में 61.10%
- हाथरस में 53.54%
- आगरा में 51.53 %
- फतेहपुर सीकरी में 54.93%
- फिरोजाबाद में 56.27%
- मैनपुरी में 55.88%
- एटा में 57.07%
- बदायूं में 52.77%
- आंवला में 54.73%
- बरेली में 54.21%
5:36 PM
5:25 PM
दिल्ली के सीईओ ने भीषण गर्मी को लेकर कही ये बड़ी बात
तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली जल बोर्ड के साथ अन्य हितधारकों से बैठक की है। प्रतीक्षा क्षेत्रों में धुंध पंखे एवं कूलर लगाए जाएंगे। मतदान स्थलों पर ठंडा पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
5:05 PM
सोनिया गांधी ने देश में भेदभाव के कारण पीएम मोदी साधा निशाना
सोनिया गांधी ने मोदी जी पर तंज कस्ते हुए कहा कि आज देश के युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पद रहा है। वही महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, दलित, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों को भेदवाव का सामना करना पद रहा हैं। इस माहौल का कारण मोदी सरकार है।
4:51 PM
अखिलेश ने सपा कार्यकर्ता से की अपील
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, उम्मीदवार, जनता सभी से अपील है कि सचेत और सतर्क रहे जब तक मतदान खत्म न हो जाए। और ईवीएम जब तक सील कर स्ट्रॉंग रूम ना पहुंच जाए।
4:31 PM
लालू यादव के बयान ने सही साबित की हमारी आशंका – सीएम सरमा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने मतदान करने के बाद कहा कि असं में मतदान का आज आखिरी दिन है। शंतिपूर्ण तरीके से हमने समापन कर लिया है। पहले के दो चरणों में करीब 80 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। मुझे यकीन है कि इस चरण में भी 80 % मतदान होगा।
4:09 PM
देशभर में 94 सीटों पर इतना हुआ मतदान
- उत्तर प्रदेश में 46.78 प्रतिशत
- बिहार में 46.69 प्रतिशत
- पश्चिम बंगाल में 63.11 प्रतिशत
- असम में 63.08 प्रतिशत
- महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत
- छत्तीसगढ़ में 58.19 प्रतिशत
- मध्य प्रदेश में 54.09 प्रतिशत
- कर्नाटक में 54.20 प्रतिशत
- दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में 52.43 प्रतिशत
- गुजरात में 47.03 प्रतिशत
- गोवा में 61.39 प्रतिशत
4:02 PM
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 3 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान ?
- संभल में 52.24%
- हाथरस में 44.63%
- आगरा में 43.67 %
- फतेहपुर सीकरी में 46.18%
- फिरोजाबाद में 47.80%
- मैनपुरी में 46.80 %
- एटा में 48.93%
- बदायूं में 45.44 %
- आंवला में 46.75 %
- बरेली में 45.96 %
3:26 PM
अखिलेश यादव की बेटी ने किया मतदान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने अपना मतदान किया।

2:58 PM
पश्चिम बंगाल के पोलिंग बूथ पर फेका गया बम
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 क्षेत्रों में वोटिंग हो रही है। आपको बता दें कि इसी दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा के पोलिंग बूथ पर देसी बम फेका गया। उत्तर मालदा लोकसभा क्षेत्र के रतुआ में वारदात को अंजाम दिया गया है। मतदान केंद्र पर बदमाशों ने बम फेका, फ़िलहाल किसी हानि की खबर नहीं मिली है।
3:16 PM
सपा पर अब बीजेपी ने लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि विधानसभा गुन्नौर के मतदान केंद्र संख्या 181 प्रा. स्कूल मीरमपुर रूम नंबर 1 पर मतदाताओं को सपा कार्यकर्ता धमका रहे हैं।
2:55 PM
11 राज्यों में 94 सीटों पर 1 बजे तक इतना मतदान
- उत्तर प्रदेश में 38.12 प्रतिशत
- बिहार में 36.69 प्रतिशत
- पश्चिम बंगाल में 49.27 प्रतिशत
- असम में 45.88 प्रतिशत
- महाराष्ट्र में 31.55 प्रतिशत
- छत्तीसगढ़ में 46.14 प्रतिशत
- मध्य प्रदेश में 44.67 प्रतिशत
- कर्नाटक में 41.59 प्रतिशत
- दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में 39.94 प्रतिशत
- गुजरात में 37.83 प्रतिशत
- गोवा में 49.04 प्रतिशत
2:35 PM
‘वोट जिहाद’ का नारा लगाने वालों को लेकर अनुराग ठाकुर नहीं कही ये बात
1:30 PM
BJP का सफाया कर देगा ये चरण – अखिलेश यादव
तीसरे चरण मतदान के दौरान अखिलेश यादव ने कहा है कि तीसरा चरण भाजपा का सफाया कर देगा। देखिये आप क्यों हो रही है मारपीट ? क्या हालात हो गए है। पुलिस क्या कर रही है ?
1:19 PM
धरने पर बैठे सपा उम्मीदवार
बदायूं से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आदित्य यादव पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए है। बता दें कि आदित्य का आरोप है कि उनका बस्ता पुलिस लगने नहीं दे रही है। पुलिस वालों ने उनके बस्ते पर लात मारी है। जिसकी वजह से पर्चियों और वोटर्स लिस्ट पर पानी चला गया।

12:47 PM
संभल में पुलिस से भिड़े सपा उम्मीदवार बर्क
संभल लोकसभा सीट से समाजवादी के उम्मीदवार जियाउर्रेहमान बर्क ने चुनाव प्रभावित करने का पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संभल के पोलिंग बूथ पर व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वोटर्स को प्रभावित करने के लिए अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहे है।
12:44 PM
11 बजे तक उत्तर प्रदेश में कहां कितना हुआ मतदान ?
- संभल में 29.55%
- हाथरस में 26.07%
- आगरा में 25.87 %
- फतेहपुर सीकरी में 27.63%
- फिरोजाबाद में 24.42%
- मैनपुरी में 25.13 %
- एटा में 27.17 %
- बदायूं में 26.02 %
- आंवला में 25.98 %
- बरेली में 23.60 %
12:10 PM
एक अधिकारी गाली दे रहा था – अखिलेश
कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अखिलेश यादव कहना है कि चुनाव आयोग से जो भी शिकायते की जा रही है, हमे उम्मीद है कि उन गौर फ़रमाया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। नेता बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कब्ज़ा करना चाहते है। यहां एक अधिकारी लोगों को गाली देते हुए नजर आया।
11:57 AM
11 बजे तक बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान
- उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत
- बिहार में 24.41 प्रतिशत
- पश्चिम बंगाल में 32.82 प्रतिशत
- असम में 27.34 प्रतिशत
- महाराष्ट्र में 18.18 प्रतिशत
- छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत
- मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत
- कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत
- दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में 24.69 प्रतिशत
- गुजरात में 24.35 प्रतिशत
- गोवा में 30.94 प्रतिशत
11:53 AM
कर्नाटक में हमें मिलेगा बहुमत – मल्लिकार्जुन खरगे
11:51 AM
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने मतदान करने के बाद अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर गर्मियों में मतदान करवाती है। गर्मियों में जो मतदान हो रहे है वो इससे एक महीने पहले भी करवाए जा सकते है।
आगे कहा कि ये वोट आपका जीवन बदल सकते है इसलिए सभी वोटर्स से अपील की जाटी है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, आपका वोट संविधान को मजबूत करेगा। जितना अधिक मतदान होगा उतना ही लोकतंत्र पर भरोसा भी बढ़ेगा।
11:08 AM
प्रियांक खरगे ने किया मतदान
10:56 AM
9 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान ?
- उत्तर प्रदेश में 11.13 प्रतिशत
- बिहार में 10.03 प्रतिशत
- पश्चिम बंगाल में 14.60 प्रतिशत
- असम में 10.12 प्रतिशत
- महाराष्ट्र में 6.64 प्रतिशत
- छत्तीसगढ़ में 13.24 प्रतिशत
- मध्य प्रदेश में 14.07 प्रतिशत
- कर्नाटक में 9.45 प्रतिशत
- दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में 10.13 प्रतिशत
- गुजरात में 9.84 प्रतिशत
- गोवा में 11.83 प्रतिशत
10:48 AM
अखिलेश यादव और डिंपल किया मतदान
मैनपुरी लोकसभा सीट पर अखिलेश और डिंपल मतदान करने के लिए पहुंचे। और उन्होंने अपना वोट डाला। बता दें कि समाजवादी पार्टी की टिकट पर डिंपल यादव मैनपुरी से उम्मीदवार है।
10:38 AM
आकाश आंनद ने जनता से की वोटिंग की अपील
आकाश आनंद ने अपने सोशल मिडिया आकउंट एक्स पर अपील की है कि तीसरे चरण में वोटिंग के लिए अधिकांश संख्या में मतदान करने को घरों से निकलें। आप सभी के वोट का बहुत महत्व है, बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ये आपका वोट करना बहुत जरुरी है।
10:26 AM
सुप्रिया सुले और शरद पवार ने डाला वोट
एनसीपी शरदचंद्र पवार के चीफ शरद पवार ने बारामती के पोलिंग बूथ पर अपनी बेटी सुप्रिया सुले के साथ मतदान किया। इस सीट पर सुप्रिया सुले इंडिया गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ रही है।
10:21 AM
गृहमंत्री अमित शाह ने डाला वोट
गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के पोलिंग बूथ पर पत्नी सोनल और बेटे बीसीसीआई सेक्रेट्री जय के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद अमित शाह मंदिर गए और वह पर भगवान शंकर की अराधना की।
10:05 AM
पश्चिम बंगाल अब तक के मतदान में सबसे आगे
- उत्तर प्रदेश-11.13
- बिहार-10.03
- पश्चिम बंगाल-14.60
- गुजरात-9.83
- छत्तीसगढ़-13.24
- असम-10.12%
- कर्नाटक-9.45
- गोवा-11.83
- महाराष्ट्र-6.64
- मध्य प्रदेश-14.07
- दादर और नगर हवेली, दमन और दीव-10.13
10:00 AM
मुर्शिदाबाद में भिड़े टीएमसी, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता
पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता के घर क्रूड बम फेंके जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद जिले की जांगीपुर लोकसभा क्षेत्र में आपस में भीड़ गए।



