Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बीजेपी विधायक अदिति सिंह के बारे में नाराज बताई जा रही हैं और उनका सोशल मीडिया पोस्ट आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है।
रायबरेली में भाजपा नेताओं की नाराजगी पार्टी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के लिए मुसीबत बनती जा रही है। पहले यहां समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक मनोज पांडेय की खामोशी चर्चा में बनी हुई थी। लेकिन अब भाजपा विधायक अदिति सिंह का सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। लेकिन उनके पोस्ट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के बेटे ठाकुर पीयूष प्रताप सिंह ने पलटवार किया है।
विधायक अदिति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए बीजेपी उम्मीदवार के बेटे ठाकुर पीयूष प्रताप सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘रामकाज में उसूलों को न्योता नहीं। इज्जत भी मिलेगी तरीफे भी मिलेंगी। मेहनत तो करके देखो आपको कामयाबी भी मिलेगी। सीता राम!’
बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की वजह से कई बीजेपी नेता नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के स्थानीय संगठन को ठीक करने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को दी थी। बीते दिनों में वह कई बार रायबरेली भी जा चुके हैं लेकिन अभी भी बीजेपी नेताओं के बीच की नाराजगी दूर होते नजर नहीं आ रही है।
बीजेपी विधायक अदिति का पोस्ट
इसी क्रम में बीजेपी विधायक अदिति सिंह का एक सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों से अदिति सिंह नाराज बताई जा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा- ‘राम काज में उसूलों को न्योता नहीं’, अदिति सिंह ने बीजेपी के कार्यक्रमों से भी दूरी बना ली है। ना ही बीजेपी के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रही हैं


