राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live : इन जगहों पर वोटिंग के लिए लंबी कतार, 96 सीटों पर हो रहा मतदान, यहां देखिये लाइव अपडेट

by | May 13, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live : देशभर में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक होगी। अब बात करते है कहां कितनी सीटों पर मतदान हो रहा हैं, उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों,बिहार की 5 सीटों, झारखंड की 4 सीटों, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीट, मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है।

ये भी देखें : Amethi News : बसपा के नेताओं ने एक के बाद एक दिया ताबड़तोड़ इस्तीफा, जानिए मायावती से क्यों हैं खफा

ये भी पढ़ें : New Delhi : स्वाति मालीवाल के नाम पर पुलिस को आया फोन, अरविंद केजरीवाल के पीए  पर मारपीट का आरोप जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

6:04 PM

पश्चिम बंगाल कांग्रेस सांसद और बरहामपुर से पार्टी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

5:45 PM

क्रम संख्याराज्यवोटिंग प्रतिशत
 1.आंध्र प्रदेश 68.04
 2.बिहार 54.14
 3.जम्मू-कश्मीर 35.75
 4.झारखंड 63.14
 5.मध्य प्रदेश 68.01
 6.महाराष्ट्र 52.49
 7.ओडिशा 62.96
 8.तेलंगाना 61.16
 9.उत्तर प्रदेश 56.35
 10.पश्चिम बंगाल 75.66

5:41 PM

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रप्रतिशत
 1.अकबरपुर55.22%
 2.बहराइच55.97%
 3.धौरहरा62.72%
 4.इटावा54.35%
 5.फर्रुखाबाद56.93%
 6.हरदोई55.73%
 7.कन्नौज59.05%
 8.कानपुर50.91%
 9.खीरी62.75%
 10.मिश्रिख54.37%
 11.शाहजहांपुर51.52%
 12.सीतापुर60.90%
 13.उन्नाव53.97%

5:33 PM

TMC नेता शशि पांजा ने कहा कि बंगाल में कई बूथ से गड़बड़ी की शिकायत आई। अगर मतदाताओं को परेशान किया जाएगा। CISF, भाजपा उम्मीदवार के सिक्योरिटी गार्ड परेशान करेंगे तो इसके विपरीत एक्शन का रिएक्शन होगा। कुछ घटनाएं ऐसे हो जाती हैं।

5:23 PM

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के पोते हिमांशु राव ने पहली बार मतदान किया।

5:18 PM

पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल: बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के वाहन पर टीएमसी समर्थकों द्वारा कथित पथराव की घटना के दौरान सीआईएसएफ का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है।

5:14 PM

जनपद शाहजहांपुर के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान कर निभाई अपनी ज़िम्मेदारी।

5:07 PM

हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हमने सदियों से प्रदेश की जनता की सेवा की है और आगे भी निरंतर करते रहेंगे। हम प्रदेश की जनता के साथ खड़े थे, खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। हमने 15 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में 3600 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए हैं। हम धरातल से जुड़े हुए हैं और जनता हमारे साथ हैं।

5:03 PM

उत्तर प्रदेश कुशीनगर में बसपा नेता शुभ नारायण चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया।

5:00 PM

उत्तर प्रदेश कन्‍नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन जीत रहा है और INDIA गठबंधन जीतेगा। जनता INDIA गठबंधन का समर्थन कर रही है। जो लोग सोचते हैं खोट से जीत जाएंगे उन्हें जनता वोट से हराएगी। भाजपा के लोगों के काम में जनता को धोखा मिला है। उनकी हर बात और फैसला जुमला निकला।

4:49 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दीदी वहां(केंद्र में) INDIA गठबंधन को पावर में लाएगी, हम यहां(पश्चिम बंगाल) से मदद करेंगे। हम सभी(पार्टी) को मिलाकर INDIA गठबंधन ही जीतेगी। कल तक हमारे पास जो हिसाब है उसमें उन्हें(भाजपा) 190-195 सीटें और INDIA गठबंधन को अब तक की संख्या में 315 सीटें मिलेंगी। मोदी नहीं आ रहे हैं।

4:36 PM

तेलंगाना अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने मतदान किया।

4:34 PM

जनपद कानपुर के दिव्यांग आइकॉन श्री सुनील मंगल जी ने किया अपने मताधिकार का उपयोग।

3:48 PM

क्रम संख्याराज्यप्रतिशत
 1.आंध्रप्रदेश55.49%
 2.बिहार45.23%
 3.जम्मू-कश्मीर29.93%
 4.झारखंड56.42%
 5.मध्यप्रदेश59.63%
 6.महाराष्ट्र48.35%
 7.ओडिशा52.91%
 8.तेलंगाना52.34%
 9.उत्तरप्रदेश48.41%
 10.पश्चिमबंगाल66.05%

3:47 PM

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रप्रतिशत
1.अकबरपुर46.36%
2.बहराइच49.10%
3.धौरहरा54.05%
4.इटावा46.19%
5.फर्रूखाबाद49.17%
6.हरदोई47.99%
7.कन्नौज51.73%
8.कानपुर41.44%
9.खीरी53.87%
10.मिश्रिख47.01%
11.शाहजहांपुर44.21%
12.सीतापुर52.87%
13.उन्नाव46.56%

3:09 PM

अखिलेश यादव ने कन्नौज में मीडिया से कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता मतदान करे, देश को बेईमानों से बचाए।

2:56 PM

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रप्रतिशत
 1.शाहजहांपुर36.34
 2.खीरी43.31
 3.धौरहरा43.25
 4.सीतापुर43.65
 5.हरदोई39.45
 6.मिश्रिख38.94
 7.उन्नाव38.69
 8.फर्रुखाबाद40.39
 9.इटावा37.68
 10.कानपुर33.84
 11.कन्नौज43.14
 12.अकबरपुर38.20
 13.बहराइच40.68

2:51 PM

क्रम संख्याराज्यप्रतिशत
 1.पश्चिम बंगाल51.87%
 2.मध्य प्रदेश48.52%
 3.झारखंड43.80%
 4.उत्तर प्रदेश39.68%
 5.तेलंगाना40.38%
 6.ओडिशा39.30%
 7.आंध्र40.26%
8.बिहार34.44%
 9.महाराष्ट्र30.85%
 10.जम्मू कश्मीर23.57%

1:53 PM

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हैं। देवड़ा का कहना है कि वह मोदी के व्यक्तिगत जुड़ाव और जमीनी ज्ञान से आश्चर्यचकित थे।

1:52 PM

भारतीय जनता पार्टी के कन्नौज सीट से उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा तिर्वा ग्राम उमरन अन्तर्गत बूथ संख्या 436 एवं 438 में सपा के लोग गुंडई कर रहे हैं। बूथ उमरन में प्रशासन द्वारा उन सपा के लोगों की मदद की जा रही है।
अधिकारीगण उपरोक्त मामले को अपने संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करें।

1:24 PM

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कन्नौज सीट की विधानसभा में सीआरपीएफ के जवान मतदान केंद्र संख्या 429 पर मुस्लिम मतदाताओं के साथ मारपीट कर रहे है। घर में घुस कर लाठी चार्ज कर रह है, मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग इस मामले में संज्ञान ले ताकि निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित हो।

1:07 PM

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने सिद्धिपेट में मतदान केंद्र पर अपना मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का खुद का नियम है कि 75 साल की उम्र में आप किसी भी पद पार्क नहीं रह सकते हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो इस्तीफा दे देना चाहिए।

12:58 PM

12:53 PM

12:47 AM

12:40 AM

पश्चिम बंगाल के बर्धमान दुर्गापुर में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। आपको बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष और टीएमसी प्रत्याशी कीर्ति आज़ाद मतदान केंद्र का दौरा करते समय मिले। उसके बाद दोनों उम्मीदवारों ने एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया।

12:21 PM

सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार RJD नेता रोहिणी आचार्य ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की सिर्फस बात करते है, परन्तु इन लोगों ने बेटी को टिकट नहीं दिया।

12:16 AM

क्रम संख्याराज्य9 बजे तक मतदान %11 बजे तक मतदान % 
 1.आंध्र प्रदेश9.0523.10
 2.बिहार10.1822.54
 3.जम्मू कश्मीर5.0714.94
 4.झारखंड11.7827.40
 5.मध्य प्रदेश14.9732.38
 6.महाराष्ट्र6.4517.51
 7.ओडिशा9.2323.28
 8.तेलंगाना9.5124.31
 9.उत्तर प्रदेश11.6727.12
 10.पश्चिम बंगाल15.2432.78

12:10 AM

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रप्रतिशत
 1.अकबरपुर25.60%
 2.बहराइच8.63%
 3.धौरहरा29.79 %
 4.इटावा24.68%
 5.फर्रुखाबाद27.88 %
 6.हरदोई27.12%
 7.कन्नौज29.90%
 8.कानपुर21.36 %
 9.खीरी129.20%
 10.मिश्रिख27.03%
 11.शाहजहांपुर25.05 %
 12.सीतापुर29.29 %
 13.उन्नाव27.09 %

11:37 AM

चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा, सुरेश खन्ना, वाईएस शर्मिला, जी किशन रेड्डी, जितिन प्रसाद, माधवी लता, बंदी संजय, गिरिराज सिंह, उमर अब्दुल्ला, जगन मोहन रेड्डी, प्रकाश जावड़ेकर, वेंकैया नायडू, विजय चौधरी, असदुद्दीन ओवैसी, सीटों पर मतदान कर चुके है।

11:01 AM

कन्नौज के बिधूना पुसौली गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। गांव में सड़क न बनने से वहां के लोग नाराज हैं। बता दें कि सुबह से ही मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव वालों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक कई बार शिकायत की गई परन्तु समस्या कोई भी समाधान नहीं निकला।

10:53 AM

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 9 बजे तक 11.67℅ वोटिंग हुई है। सबसे अधिक में 14.28 प्रतिशत मतदान हुआ है, वही शाहजहांपुर में 5.94 % के साथ सबसे कम वोटिंग हुई है।

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रप्रतिशत
 1.शाहजहांपुर5.94 %
 2.खीरी12.21 %
 3.धौरहरा13.96 %
 4.सीतापुर14.28 %
 5.हरदोई13.17 %
 6.मिश्रिख12.92 %
 7.उन्नाव11.85 %
 8.फर्रूखाबाद13.05 %
 9.इटावा7.06 %
10.कन्नौज14.23 %
11.कानपुर7.84 %
12.अकबरपुर12.16 %
13.बहराईच14.04 %

10:21 AM

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

क्रम संख्याराज्यप्रतिशत
 1पश्चिम बंगाल15. 24 फीसदी
 2मध्य प्रदेश14.97 फीसदी
 3झारखंड11.78 फीसदी
 4यूपी11. 67 फीसदी
 5बिहार10.18 फीसदी
 6तेलंगाना9.51 फीसदी
 7ओडिशा9.23 फीसदी
8आंध्र प्रदेश9.05 फीसदी
 9महाराष्ट्र6.45 फीसदी
 10जम्मू-कश्मीर5.07 फीसदी

10:12 AM

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहाँपुर के पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया।

10:09 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने परिवार के साथ सरायकेला खरसावां में मतदान किया।

9:56

आंध्र प्रदेश के पिथापुरम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे जनसेना पार्टी के प्रमुख क्टर पवन कल्याण ने अपना मतदान किया।

9:44 AM

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल बर्धवान से उम्मीदवार दिलीप घोष का कहना है कि जब वह गांव गए तो वह की महिलाओं ने बताया कि वह मतदान नहीं कर पा रही हैंजनता को धमकाने की टीएमसी की आदत हो गई है। पोलिंग बूथ पर टीएमसी के गुंडे एजेंट्स को घुसने नहीं दे रहे है।

9:36 AM

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर