Swati Maliwal Case : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट का मामला सामने के बाद से ही राजधानी दिल्ली में राजनितिक गर्मागर्मी ज्यादा बढ़ गई है। आपको बता दें कि इस मामले में सीएम रविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को हिरासत में लिया गया है।
स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) प्रकरण से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। आप सूत्रों के मुताबिक, फुटेज 13 मई को मुख्यमंत्री आवास का है। सीसीटीवी वीडियो में स्वाति मालीवाल तेजी से सीएम आवास से बाहर निकलती दिख रही हैं, एक महिला सुरक्षा गार्ड उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर ले जा रही है। फुटेज में तीन अन्य सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं।
आज एक और वीडियो सामने आया है, जो घटना के बारे में और जानकारी प्रदान करता है। आइए स्वाति मालीवाल मामले पर नवीनतम अपडेट के बारे में जानें।
हिरासत में विभव कुमार
सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कुमार को अस्पताल ले जाने की योजना बनाई। गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी।
क्या दिखाता है स्वाति मालीवाल का नया वीडियो?
नवीनतम वीडियो में स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को सड़क पर पहुंचते ही महिला सुरक्षा गार्ड का हाथ झटकते हुए दिखाया गया है। आसपास दो पुलिसकर्मी देखे जा सकते हैं और मालीवाल उनसे कुछ कहते हुए सीएम आवास की ओर इशारा करती नजर आ रही हैं। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मालीवाल का आरोप है कि घर के सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है।
पुलिस पहुंची मुख्यमंत्री आवास
स्वाति मालीवाल मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम विशेष सूचना के बाद सीएम आवास पहुंची। आवास पर पहुंचने वालों में एडिशनल डीसीपी और SHO भी शामिल थे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को विभव कुमार की दिल्ली में मौजूदगी की जानकारी थी, जिसके चलते वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यदि कुमार मिल जाता है तो उसे हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने लाया जाएगा।


