Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान हो रहा है। चलिए अब आपको बता दें कि चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर किस पार्टी ने किसको उम्मीदवार बनाया है।
उत्तर प्रदेश की सियासी गद्दी हमेशा से राजनेताओं के लिए चूनौती भरी रही है। कहते है दिल्ली के दिल के बाद जिसने उत्तर प्रदेश पर फ़तेह की उसका डंका (Lok Sabha Election 2024) पूरे भारत में बजता है। अब बात करते है यूपी की 14 लोकसभा सीटों की।
यहां देखिए UP की 14 सीटों पर किसने किसे बनाया उम्मीदवार
मोहनलालगंज (अ.जा) सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कौशल किशोर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने आरके चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने राजेश कुमार को विपक्ष के सामने चुनावी मैदान में उतारा है।
UP की राजधानी लखनऊ से भाजपा ने राजनाथ सिंह को चुनावी रण में उतारा है, इंडिया गठबंधन ने रविदास मेहरोत्रा को मुकाबले की कमान सौंपी है, वही बसपा ने सरवर मालिक को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी देखें : Akhilesh Yadav on Election 2024 : पीएम मोदी के ‘खटाखट खटाखट’ का अखिलेश का ‘फटाफट फटाफट’ जवाब | UP
रायबरेली लोकसभा सीट है खास
रायबरेली लोकसभा सीट से बीजेपी ने चुनावी चुनौतियों का सामना करने के लिए दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी ने खुद कमान संभाली है। बहुजन समाज पार्टी ने ठाकुर प्रसाद यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।
अमेठी सीट से भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन ने किशोर लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने नन्हे सिंह चौहान को चुनावी मुकाबलें में अपना प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने जालौन (अ.जा) से भानु प्रताप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, इंडिया गठबंधन ने नारायण दास अहिरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वही विपक्षी पार्टी के सामने बसपा ने सुरेश चंद्र गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है।
झांसी सीट से बीजेपी ने अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, इंडिया गठबंधन ने प्रदीप जैन आदित्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। BSP ने रवि प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है
हमीरपुर से बीजेपी ने पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल को उम्मीदवार घोषित किया है, इंडिया गठबंधन ने अजेंद्र लोधी को उम्मीदवार बनाया है, बसपा ने निर्दोष दीक्षित को अपना प्रत्याशी बनाया है।
बांदा से भाजपा ने आरके सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है, इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर शिवशंकर पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वही बहुजन समाज पार्टी ने मयंक द्विवेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
फतेहपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी निरंजन ज्योति को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन ने नरेश उत्तम पटेल को प्रत्याशी के रूप में विपक्ष में समक्ष उतारा है। वही बसपा ने मनीष सचान चुनावी रण की कमान सौंपी है।
पांचवे चरण में अ.जा. की 4 सीटें
कौशांबी (अ.जा) सीट से बीजेपी ने विनोद सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। वही इंडिया गठबंधन ने पुष्पेंद्र सरोज चुनावी रण की कमान सौंपी है। BSP ने शुभ नारायण को प्रत्याशी बनाया है।
बाराबंकी (अ.जा) की बात करे तो भाजपा ने राजरानी रावत को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन से तनुज पुनिया को चुनावी रण में उतारा गया है। बसपा ने शिव कुमार दोहरे को उम्मीदवार बनाया हैं।
फैजाबाद से भाजपा ने लल्लू सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन ने अवधेश प्रसाद को मुकाबले की कमान सौंपी है। BSP ने सच्चिदानंद पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।
कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा ने कारन भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है, इंडिया गठबंधन ने भगत राम को प्रत्याशी बनाया है। वही बसपा ने नरेंद्र पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है।
गोंडा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कीर्ति वर्धन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने श्रेया वर्मा को चुनावी कमान सौंपी है, बहुजन समाज पार्टी ने सौरभ को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया हैं।


