राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Voting News : एटा में एक शख्स ने 8 बार किया मतदान, चुनाव आयोग ने दिए दुबारा मतदान के आदेश

by | May 20, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Voting News : उत्तर प्रदेश एटा एक व्यकित के कई मतदान करने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि एटा में एक शख्स ने 8 बार मतदान करने का दावा किया है, जिसके बाद अब संबंधित मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग होगी। इस बीच उस शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अब इस पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान करने के लिए अपील की हैं। बताया जा रहा है कि उस पोलिंग बूथ के सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, एटा के पोलिंग बूथ पर एक व्यकित ने दावा किया था कि उसने आठ पर मतदान किया है, जिसका उसने वीडियो भी बनाया था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।

ये भी देखें : Mayawati in Lucknow : लखनऊ से मायावती ने किया मतदान फिर कहा EVM ..? | Lucknow | Mayawati | Election

इस मामले के सामने पर एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। शख्स की पहचान हो गई है, इसका नाम राजन सिंह है जो खिरिया के पमारान गांव का रहने वाला है। राजन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

  • पोलिंग पार्टी के सभी सदस्य को सस्पेंड करना और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करना
  • मुख्य चुनाव अधिकारी चुनावी प्रक्रिया का पालन करें

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर