राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jayant Sinha : लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने जयंत सिन्हा को क्यों भेजा नोटिस, जानिए वजह

by | May 21, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jayant Sinha : भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दें कि कारण बताओ नोटिस को लेकर दो दिन में उत्तर माँगा गया है। बीजेपी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा से सवाल किया है कि मनीष जयसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से आप ने ना ही चुनाव प्रचार परसँ में भाग लिया है और न ही किसी संगठन में शामिल हुए हो। चुनाव में आपने अपने मताधिकार का भी उपयोग भी नहीं किया। इसके साथ ही धनबाद से विधायक राज सिन्हा को भी भाजपा ने नोटिस भेजा है।

ये भी देखें : Tejaswi Yadav on PM Modi : तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर बड़ा बयान | Bihar News |

बता दें कि टिकट ना मिलने की वजह से जयंत सिन्हा पार्टी से नाराज है। ये ही कारण बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के चुनाव प्रचार से दुरी बना ली थी। इसी रवैये की वजह से उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, साथ ही दो दिन में जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा गया है।

जयंत सिन्हा को जारी नोटिस में भारतीय जनता पार्टी ने लिखा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया। आप तब से ना ही चुनाव प्रचार-प्रसार और ना ही संगठनात्मक कामों में रुचि दिखा रहे है। लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का भी प्रयोग नहीं किया। इस रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, कहा – पुलिस बुलाए तो जाना नहीं..

इसी वजह से जयंत सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नोटिस जारी किया है। और जारी नोटिस पर दो दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर