राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Arvind Kejriwal Threatening Case : दिल्ली सीएम को मिली धमकी, मैसेज लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

by | May 22, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Arvind Kejriwal Threatening Case : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरा संदेश लिखने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा बुधवार 22 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैसेज लिखने वाले आरोपी का नाम अंकित  गोयल बताया जा रहा है। बता दें कि आरोपी अंकित गोयल ने दिल्ली की मेट्रो में अरविंद केजरीवाल के लिए धमकी भरा मैसेज लिखा है।

जब दिल्ली पुलिस ने स्टेशन पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तब उस फुटेज में आरोपी धमकी लिखते हुए दिखाई दिया था। आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी बरेली का रहने वाला है। साथ ही ये भी बता दें कि आरोपी का एक नामी बैंक में खाता है।

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi Latest News : सुधांशु त्रिवेदी का केजरीवाल और मालिवाल पर बड़ा बयान | AAP | News |

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई नाता नहीं है, ना  ही कोई मानसिक बीमारी है। पुलिस सुत्रों के अनुसार पहले वह केजरीवाल को समर्थक हुआ  करता था कई रैलियों में उसने हिस्सा भी लिया था। परन्तु आरोपी किसी बात को लेकर आहत हो गया है।

बता दें कि राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर 19 मई को केजरीवाल को लेकर इंग्लिश में मैसेज लिखा गया था। इस मामले मे आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री कार्यालय पर आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआऱ दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी।

ये भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan : एक संवाददाता के सवाल पर भड़के बृजभूषण शरण, कहा – शाम को आ जाइए फांसी पर…

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर