राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pawan Singh News : आखिर BJP ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को क्यों किया निष्कासित, अब पार्टी के खिलाफ ही लड़ रहे है चुनाव, जानिए वजह

by | May 22, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Pawan Singh News : भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह को अपनी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा दी खत में लिखा है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। और आपका ये काम पार्टी विरोधी है। बुधवार को बीजेपी की तरफ से कार्रवाई के लिए चिट्ठी जारी की गई है।

जारी हुए पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि पवन सिंह के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्हें कहा गया है कि आपने चुनाव लड़कर बीजेपी पार्टी के अनुशासन के विरूद्ध ये काम किया है। माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi Latest News : सुधांशु त्रिवेदी का केजरीवाल और मालिवाल पर बड़ा बयान | AAP | News |

बता दें कि बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ये ही नहीं कई बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान बाजी की है। भाजपा के नेता प्रेम कुमार ने कुछ दिनों पहले ही चेतावनी भी दी थी कि पार्टी पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। अब पवन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी एक्शन ले लिया है।

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को काराकाट सीट पर मतदान होना है। इस सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां पर तीन पार्टियों के बीच मुकाबला हो रहा है। महागठबंधन से राजा राम कुशवाहा से चुनावी मैदान में हैं। वहीं पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव में खड़े होकर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें : भाजपा सांसद मेनका गांधी पर भड़के बाहुबली नेता चंद्रभद्र सिंह, कहा- लोगों के लिए लड़ना बाहुबल है तो..

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर