Lok Sabha Election 2024 : काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला किया, और साथ ही उत्तर प्रदेश की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी तरह से सुरक्षित है।
भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है, वहीं विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की सोच महिलाओं के कल्याण के खिलाफ जाती है। विपक्षी हमेशा महिलाओं के आरक्षण का विरोध करते हुए नजर आए है। काशी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने सपा के प्रमुख नेता मुलायम सिंह यादव के बयान का जिक्र किया। काशी में PM मोदी हजारों महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
ये भी देखें :Atishi on Bjp : आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप बीजेपी ने दिल्ली में रोका पानी सप्लाई | AAP | KEJRIWAL |
पीएम मोदी ने सपा के कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी
बता दें कि (Lok Sabha Election) के दौरान काशी में जनसभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सपा के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी, उन्होंने कहा – बड़ी बेशर्मी से समाजवादी पार्टी वाले कहते है लड़के हैं लड़कों से गलतियां हो जाती है परन्तु उन्हें ध्यान रहे कि अब गलती करने वालों की खैर नहीं।
आज के समय में सपा के लड़के एक गलती तो करके दिखाएं, सीएम योगी की सरकार उनके साथ ऐसा करेगी, जो वो कभी सोच भी नहीं सकते है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं की हमेशा अवहेलना ही की है।
जंगल राज से भली भांती परिचित – बनारस की जनता
आगे उन्होंने कहा कि बनारस की जनता बिहार और उत्तर प्रदेश के जंगल राज से भली भांती परिचित थे। बहन – बेटियों का घर से निकलना भी मुश्किल था। पढ़ाई छोड़कर बेटियों को घर पर रहना पड़ता था। पहली बार ऐसा हुआ है कि महिलाओं का सम्मान किया जा रहा हैं। देश और प्रदेश में सरकार आ गई है जो महिलाओं का सम्मान कर रही है।


