राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Heat Wave: भीषण गर्मी से जूझ रहा भारत, पारा पहुंचा48 डिग्री, मौसम विभाग का इन इलाकों ने रेड अलर्ट

by | May 23, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Heat Wave: मई का महीना और भीषण गर्मी से भारत जूझ रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा मिली जानकरी के अनुसार आने वाले दिनों में अभी और गर्मी बढ़ने के आसार है। बता दें कि बुधवार को राजस्थान बाड़मर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान है। भीषण गर्मी की वजह से जल स्त्रोत सूखता जा रहा है, जिसके कारण पीने के पानी का संकट बढ़ सकता है। राजधानी दिल्ली में तो बिजली का यूज बढ़कर 8 हजार मेगावॉट पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें : Delhi Bomb Threat : दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक और द्वारका मॉल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी बम स्क्वॉड

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात को लेकर कम से कम 24 स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं झांसी में 45 डिग्री सेल्सियस, गुजरात के कांडला में 46.1 डिग्री, पंजाब के भटिंडा में 46.6 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 47.7 डिग्री, महाराष्ट्र के अकोला में 44.8 डिग्री, मध्य प्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही राजस्थान के जैसलमेर में 47.2 डिग्री से ज्यादा तापमान, फलौदी में 47.8 डिग्री, चुरू में 47.4 डिग्री, के बाड़मेर में 48 डिग्री सेल्सियस में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

ये भी देखें : Pawan Singh News : निर्दलीय चुनाव से पहले पवन सिंह की सच्चाई आई सामने? | Election 2024 |

मौसम विज्ञान विभाग ने आशंका जताई है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री और बढ़ने वाला है। जिसकी वजह से हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर