आज के टाइम में फ्रॉड बहुत ज्यादा बढ़ने लग गया, पैसे एठने के लिए लोग नई-नई तरकीबें निकाल रहे है। आपकी आवाज निकाल कर आपके परिजनों से भारी रकम वसूल करने साथ और फ्रॉड के तरीके निकाल भी लिए है। आपको बता दें कि धोखाधड़ी करने के लिए स्कैमर्स (Scammers) आए दिन ऐसे ही कई तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ भी हुआ। लड़की के पास फर्जी पुलिस बनकर एक फ्रॉड कॉल आया, फ़ोन पर उसने ऐसी बात कही जिससे कोई भी व्यकित सदमे में आ जाए। समझदारी दिखते हुए उस लड़की ने उनकी कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। साथ ही उसने उनको सबक भी सिखाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्कैमर्स ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस के अफसर का अफसर है।
ये भी देखें : Pawan Singh News : निर्दलीय चुनाव से पहले पवन सिंह की सच्चाई आई सामने? | Election 2024 |
बता दें कि लड़की की मां को इन्होंने व्हाट्सएप पर फोन किया। फ़ोन करने के बाद सबसे पहले उन्होंने शहर का नाम पूछा, फिर कितने बेटे है, धीरे-धीरे सारी जानकारी हासिल करने लगे। लड़की ने ऐसे बात की जैसे कॉल पर लड़कों की मां ही बात कर रही हो।
उसने साड़ी जुआनकारी गलत देते हुए बताया कि वह गाज़ियाबाद में रहती है। उसके दो लड़के है, उसके बाद बड़े लड़के का नाम पूछा, लड़की ने रवि कुमार नाम बताया। उस पर स्कैमर कहता है कि उनके बेटे रवि को उसके दोस्तों के संघ गिरफ्तार कर लिया है। इस पर लड़की ने पूछा क्यों भला, तब स्कैमर दूसरे स्कैमर (Scammers) को फ़ोन पकड़ाते हुए कहता है कि वह एसएचओ है।
फिर एसएचओ बना स्कैमर कहता है कि आपके बेटे रवि को रेप केस में गिरफ्तार किया है, स्कैमर (Scammers) एसएचओ कहता है कि आप उसकी बेगुनाही की गारंटी लेगी कि ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकता है। वह ये भी कहता है कि अभी तक आपके बेटे ने कोई गुनाह कबूल नहीं किया है, परन्तु अपने गुनहगार दोस्तों की वजह से गिरफ्तार किया गया है। उसने कहा कि सभी को 10 साल की कैद और 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लग सकता है।
ये सुनने के बाद लड़की कहती है कि उसने जो भी किया बहुत गलत किया, आप उसको गिरफ्तार कर सकते है, हमने तो ये सब नहीं सिखाया है, अब वो हमारे लिए मर चूका है। इतना सुनते ही स्कैमर ने तुरंत कॉल कट कर दी।


