Delhi News : राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि शनिवार रात को दिल्ली के विवेक विहार में एक शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात 12 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया था। वहीं 7 बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी 5 बच्चें अस्पताल में भर्ती है। उनमे से बच्चा वेंटीलेटर पर है।
दिल्ली दमकल विभाग का कहना है कि विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास बेबी केयर सेंटर से रात को 11.32 बजे आग लगने की सुचना मिला थी। जिसके बाद घटनास्थल पर 9 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।
ये भी देखें : Imran Pratapgarhi on Raja Bhaiya : “दक्षिण में भाजपा साफ और उत्तर भारत में भाजपा हाफ” – | #election
एक ही दिन में 2 बड़े हादसे
अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 12 नवजात शिशुओं को इमारत से रेस्क्यू कर लिया गया है। ये हादसा भी उसी दिन हुआ है जिस दिन गुजरात राजकोट के एक गेमिंग जोन में आग लगने के कारण पूरी इमारत ढह गई। जिमसे अब तक 30 लोगों की मौत हो गई। मृत्य लोगों में ज्यादा बच्चें शामिल थी।
बता दें कि विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में आग लगने के बाद डीसीपी शाहदरा का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया कि भरोन एन्क्लेव, पश्चिम विहार में रहने वाले अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बेबी केयर सेंटर में पड़े थे ऑक्सीजन सिलेंडर
बता दें कि बेबी केयर सेंटर की बगल वाली बिल्डिंग तक आग की लपटें पहुंच गई थी। हालांकि वहां पर कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं बेबी केयर सेंटर में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर भी पड़े हुए हैं।
भीषण आग की वजह से कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर फट भी गए। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा। दमकल विभाग ने करीब 50 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।


