MP Crime: छिंदवाड़ा जिले में एक आदिवासी परिवार के आठ से दस लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। बाद में मुखिया ने भी फांसी लगा ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
जिले की आखिरी सीमा पर स्थित थाना माहुलझिर के बोदलकछार गांव में एक आदिवासी परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी गई है। परिवार के बेटे ने हत्या की है। इसके बाद हत्यारे ने आत्महत्या कर ली है।
हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है, सूत्रों के अनुसार आदिवासी परिवार के एक युवक ने अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई समेत परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद को फांसी लगा ली। घटना करीब दो-तीन बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गांव को घेर लिया है। छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ये भी देखें : Gorakhpur Lok Sabha : जानिए गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का पूरा इतिहास और क्या है वहां का चुनावी समीकरण
एक बच्चा अपनी जान बचाने के लिए भाग निकला
मृतकों में आरोपी की पत्नी और उसके परिवार के सदस्य शामिल हैं। आरोपी ने अपने भाई के एक बेटे पर भी हमला किया था, लेकिन वह बच गया और पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग आस-पास के घरों में रहते थे।
मानसिक रूप से बीमार था आरोपी – पुलिस
पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह नशे का आदी था या नहीं। घटना रात तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही यह घटना हुई।
हादसे के बाद घर में मृतकों के शव बिखरे पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।