भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश Ghaziabad में आगजनी की घटना कम होने बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग कारणों के चलते अभी तक जिले में कई सारी आगजनी की घटना समाने आई हैं। ताजा मामला इंदिरापुरम इलाके के वैशाली का है, जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई।
Ghaziabad के इंदिरापुरम का है मामला
ये मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली का हैं। जहां एक घर के समाने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। जिसके बाद घटना के चलते इलाके में अफरा तफ़रा मच गई। हालांकि घटना में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों गाड़ियां जल कर खाक हो गई।
ये भी देखें : UP News : मतगणना को लेकर डीएम, एसएसपी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ की अहम मीटिंग | UP |
शॉर्ट सर्किट से गाड़ियों में लगी आग
सोसाइटी में खड़ी गाड़ी में लगी आग की घटना को लेकर, स्थानीय लोगों ने बताया की शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ियों में आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही देर आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि पास का पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि तब तक आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिससे आस पास खड़े अन्य वाहनों को क्षति होने से बचा लिया गया।
दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
सोसाइटी में लगी आग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आस-पास के वाहनों को मौके से हटा लिया गया। जिससे सिर्फ दो ही गाड़ी में आग लगी। और बाकि वाहनों को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया।


