Oath Ceremony : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72 सदस्यों वाली नई मंत्रिपरिषद बनाई है। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास अब अकेले बहुमत नहीं है। गठबंधन सरकार में अब तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), शिवसेना (शिंदे गुट), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जनता दल (सेक्युलर), राष्ट्रीय लोक दल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जैसे सहयोगी दलों के 11 मंत्री शामिल हैं।
ये भी देखें : PM Modi at Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री बने की शपथ | PM Modi |
यहां देखें लिस्ट..
| राज्य | नेता |
| उत्तर प्रदेश | नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान |
| बिहार | जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीश चंद दुबे, राजभूषण चौधरी |
| गुजरात | अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, नीमूबेन बमभानिया |
| मध्य प्रदेश | शिवराज चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर |
| कर्नाटक | निर्मला सीतारमण, एचडी कुमारस्वामी, प्रह्लाद जोशी, वी सोमन्ना, शोभा करंदलाजे |
| महाराष्ट्र | पीयूष गोयल, प्रतापराव जाधव, राम दास अठावले, रक्षा निखिल खडसे, मुरलीधर मोहोल |
| राजस्थान | भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी |
| आंध्र प्रदेश | के राम मोहन नायुडू, चंद्रशेखर प्रेम्मासामी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा |
| हरियाणा | मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर |
| ओडिशा | धर्मेंद्र प्रधान, जोएल ओराम, अश्विनी वैष्णव |
| असम | सर्वानंद सोनोवाल, पबित्र मार्गरेटा |
| झारखंड | अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ |
| तेलंगाना | जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार |
| अरुणाचल प्रदेश | किरण रिजिजू |
| जम्मू कश्मीर | जितेंद्र सिंह |
| गोवा | श्रीपत नाइक |
| पश्चिम बंगाल | शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार |
| केरल | सुरेश गोपी, जॉर्ज कुरियन |
| तमिलनाडु | एल मुरुगन |
| उत्तराखंड | अजय टम्टा |
| पंजाब | रवनीत सिंह ‘बिट्टू’ |
| छत्तीसगढ़ | तोखन साहू |
| दिल्ली | हर्ष मल्होत्रा |
गौरतलब है कि पिछली सरकार के तीन प्रमुख चेहरे- स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और राजीव चंद्रशेखर- इस कार्यकाल की कैबिनेट से गायब हैं।
इसके विपरीत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के एच.डी. कुमारस्वामी को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसके अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।
यह फेरबदल सरकार के भीतर रणनीतिक पुनर्गठन को दर्शाता है, जिसमें मजबूत प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए नए गठबंधनों के साथ अनुभव को संतुलित किया गया है।


