Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षा बलों ने भीषण मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
चार जिलों में चला अभियान
रायपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह अबूझमाड़ के जंगलों में उस समय शुरू हुई जब चार जिलों- नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
ये भी देखें : Public Reaction On Smriti Irani : अमेठी से क्यों हारीं स्मृति जनता ने बताया अपना कारण |Amethi|
नक्सली बलों को काफी नुकसान
नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल, फरसाबेड़ा और कोडतामीता इलाकों में शनिवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने संकेत दिया है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है।
एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में संयुक्त अभियान चल रहा है, जिसमें नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर और दंतेवाड़ा जिलों से डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी की 53वीं बटालियन शामिल है। पिछले दो दिनों में कई मुठभेड़ें हुई हैं।


