Lok Sabha First session : लोकसभा चुनाव का समापन होने के साथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के पश्चात लोकसभा चुनाव के पहले सत्र की आज शुरुआत हो रही है। आपको बता दें कि प्रोटेम स्पीकर पद की भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब ने शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी सांसद को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई।
बता दें कि भाजपा सांसद भर्तृहरी महताब लगातार 7 बार सांसद रहे हैं। संसद भवन पहुंकर महताब अब लोकसभा की कार्यवाही शुरू करेंगे। अब वह सांसदों को शपथ दिलाएंगे।
वही लोकसभा का ये सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। साथ ही 10 दिन चलने वाले सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी। नवनिर्वाचित सदस्य के शपथ से इस सत्र की शुरुआत होगी। सत्र के पहले दिन कुल 280 सांसद शपथ लेंगे। सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी बतौर सांसद शपथ लेंगे। इसके पश्चात लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा, और इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सत्र के आखिरी दो दिन सरकार धन्यवाद प्रस्ताव लेकर आएगी। 2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई राज्यसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब
भाजपा नेता और सात बार के सांसद रहे भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। अब निचले सदन के नवनिर्वाचित सदस्यों को महताब शपथ दिलाएंगे।


