राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi CM Arvind Kejriwal : सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को फ़िलहाल नहीं मिली राहत, 26 जून को होगी सुनवाई

by | Jun 24, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi CM Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल को नई आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में निचली कोर्ट के जमानत देने के आदेश पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दिया। जिसके खिलाफ सीएम केजरीवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को अदालत ने 20 जून को जमानत दे दी थी। परंतु शुक्रवार को इस पर हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी थी।

ये भी देखें : Water Crisis In Delhi :दिल्ली की गीता कॉलोनी में भीषण जल संकट जारी, स्थानीय लोग कर रहे संघर्ष |News|

बता दें कि ईडी ने 21 मार्च को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal bail) को गिरफ्तार किया था। वही अगर शुक्रवार को हाई कोर्ट ईडी को अंतरिम राहत देता तो शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे। हाई कोर्ट एक अवकाशकालीन पीठ का कहना था कि आक्षेपित आदेश का इस आदेश तक क्रियान्वयन स्थगित रहेगा।

वही दोनों पक्षों को 24 जून तक दिल्ली हाई कोर्ट ने लिखित प्रतिवेदन दाखिल करने के लिए कहा था। साथ ही उनकी तरफ से कहा गया था कि 2 से 3 दिन तक के लिए आदेश को सुरक्षित रख जा रहा है, क्योंकि पूरे मामले के रिकॉर्ड को वह अवलोकन करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : भीषण गर्मी के बाद यूपी में मॉनसून दे रहा है दस्तक, IMD ने दी जानकारी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर