Rampur Accident News : उत्तर प्रदेश के रामपुर में गुरुवार को हुए एक भीषण हादसे में पिता और उसके तीन बेटों के साथ एक अन्य व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी और एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
हज से लौट रहे थे
स्वार थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून बेगम हज की यात्रा पर गए थे। वे बुधवार को लौट रहे थे। उनके बेटे नख्शे अली (45), आरिफ उर्फ महबूब अली (38), इंतेकाफ अली (30), आसिफ अली (20) और गांव का कार चालक एहसान अली (30) उन्हें लेने दिल्ली गए थे।
बस से भीषण टक्कर
वापस लौटते समय मूंढापांडे क्षेत्र में (Rampur Accident News) रामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस ने उनकी कार को रौंद दिया। इस हादसे में हज यात्री समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे छोटा बेटा आसिफ अली और पत्नी जैतून बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतकों के घर में कोहराम और मातम का माहौल है।


