UP News : लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी रखा है। आपको बता दें कि सोमवार को सरकार ने और तबादलों की घोषणा की। अंबेडकर नगर के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को महाराजगंज का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।
लखीमपुर खीरी के पूर्व सीडीओ अनिल कुमार सिंह का तबादला महाराजगंज किया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। नतीजतन उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार तबादले नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने पिछले सोमवार को छह और आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। तबादलों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के विशेष सचिव अजीत कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव बनाया गया है।
लखनऊ (UP News ) में राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य रहे अमरनाथ उपाध्याय को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
चल रही तबादला प्रक्रिया
प्रतीक्षा सूची में चल रहे अर्पित उपाध्याय को अब रायबरेली का सीडीओ बनाया गया है। लखनऊ में अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन रहे नरेंद्र सिंह को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ में वित्त एवं राजस्व के एडीएम रहे धर्मेंद्र सिंह को यूपी में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का अपर महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा की विशेष सचिव रहीं चित्रलेखा सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त प्रशासन परिवहन बनाया गया है।
ये भी देखें : Hathras News : भोले बाबा की गिरफ्तारी पर मंत्री जयवीर सिंह | UP News | Latest News |


