UP News : उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से कद्दावर विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद कर दिया गया है। मुहर्रम के दौरान हर साल उदय प्रताप सिंह के विरोध के चलते पुलिस द्वारा यह कदम उठाया जाता है।
इस साल भी ऐसा ही हुआ है, क्योंकि पुलिस ने फिर से राजा भैया के पिता को नजरबंद कर दिया है। अब राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भानवी सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हर बार मुहर्रम से पहले दाऊ साहब को नजरबंद करना उचित नहीं है। हमारे आदरणीय बड़े महाराज ने हिंदुत्व और मानवता के लिए बहुत कुछ किया है।
ये भी देखें : UP News : अयोध्या सांसद अवधेश पासी का भाजपा पर निशाना | Latest News | Breaking News |
उनसे कौन डरता है?
हिंदुत्व को बढ़ावा देने वाले माननीय (UP News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कृपया प्रशासन को निर्देश दें कि वे सुनिश्चित करें कि भद्रिक एस्टेट और दाऊ साहब का अपमान न हो।”
उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने नजरबंद क्यों किया?
उल्लेखनीय है कि उदय प्रताप सिंह इससे पहले मुहर्रम के दसवें दिन कुंडा के शेषपुर गांव में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे जाम करने का प्रयास कर चुके हैं। इसके चलते प्रशासन को मुहर्रम जुलूस को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने उदय प्रताप सिंह को एहतियातन उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है।
उदय प्रताप सिंह की नजरबंदी की अवधि
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उदय प्रताप सिंह को भद्रिक महल में तीन दिनों के लिए नजरबंद कर दिया है।
ये भी देखें : सीएम योगी ने आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड करने का दिया आदेश


