UP Politics : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शिक्षकों की मागों को लेकर सत्ताधारी (BJP) पर निशाना साधते हुए ये आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार शिक्षक और शिक्षा के खिलाफ है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कहा है कि शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को ये बात समझ आ जाए कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा और शिक्षकों के खिलाफ है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में है। जितनी जल्दी इस बात को समझ जाएंगे उतनी ही जल्दी बदलाव की जमीन तैयार होगी।
ये भी पढें : UP Weather Update : यूपी में मानसून की रफ्तार फिर से तेज,जानिए कैसा रहेंगा आज का मौसम
यादव ने भाजपा को चेतावनी दी कि वह शिक्षकों और कर्मचारियों को ऐसा आंदोलन करने के लिए मजबूर न करे जिससे विभिन्न क्षेत्रों में गतिरोध पैदा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार का विश्लेषण (UP Politics) तो करती है, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति लगातार उदासीन रवैया अपनाती है। यादव के अनुसार भाजपा सरकार में संवेदना का अभाव है और सहानुभूति रहित सरकार की जरूरत नहीं है।
ये भी देखें : Maulana Tauqeer Raza : योगी राज में सरेआम धर्म परिवर्तन का ऐलान बरेली में धर्म #latestnews #ytshort
फिलहाल शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 8 जुलाई को शुरू की गई डिजिटल अटेंडेंस प्रणाली का विरोध किया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को शिक्षकों से बात कर समस्या का समाधान निकालने का निर्देश दिया है।


