Stock Market Opening : आज संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती और सुस्त चाल देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन और मानसून सत्र की शुरुआत के दिन आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही है। बैंक निफ्टी समेत आईटी और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। संसद का मानसून सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 1 बजे लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने का समय दोपहर 2 बजे तय किया गया है।
बाजार खुलने की स्थिति
- बीएसई सेंसेक्स: 195.75 अंक (0.24%) की गिरावट के साथ 80,408 पर
- एनएसई निफ्टी: 85.15 अंक (0.35%) की गिरावट के साथ 24,445 पर
बाजार की मुख्य बातें
- बीएसई बाजार पूंजीकरण: 444.56 लाख करोड़ रुपये (5.32 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर)
- ट्रेडिंग शेयर: 3215
- बढ़ते शेयर: 1005
- गिरते शेयर: 2044
- सेंसेक्स 30 शेयर: 11 चढ़े, 19 गिरे
- निफ्टी 50 शेयर: 24 चढ़े, 26 गिरे
- अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक: निफ्टी के शीर्ष लाभकर्ता
- विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स: निफ्टी के शीर्ष हारने वाले
बाजार की शुरुआत कैसी रही
बीएसई सेंसेक्स 195.75 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 80,408 पर खुला और एनएसई निफ्टी 85.15 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 24,445 पर खुला।
बीएसई बाजार पूंजीकरण
बीएसई का बाजार (Stock Market Opening) पूंजीकरण घटकर 444.56 लाख करोड़ रुपये रह गया है और अमेरिकी डॉलर में यह 5.32 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। बीएसई पर 3215 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से सिर्फ 1005 शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। 2044 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है और 166 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। 118 शेयरों में अपर सर्किट और 120 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।
सेंसेक्स और निफ्टी शेयरों की स्थिति
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयरों में तेजी और 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी में अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, एनटीपीसी, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है और विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, आयशर मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
15 मिनट बाद शेयर बाजार की चाल
बीएसई सेंसेक्स 221.25 अंकों यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 80,383 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 55.05 अंकों यानी 0.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 24,475 पर आ गया है।
आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से ठीक एक दिन पहले 22 जुलाई को देश के सामने इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इस सर्वेक्षण से यह स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी कि केंद्र सरकार ने किस मद में कितना पैसा खर्च किया और इसका देश की जीडीपी और अन्य विकास दर पर क्या प्रभाव पड़ा।


