Nepal News : काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में उड़ान भरने के दौरान आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की खबर है। नेपाल के स्थानीय मीडिया के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर श्री एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। यह दुर्घटना तब हुई जब पोखरा जाने वाला विमान उड़ान भरने के दौरान रनवे से उतर गया।
19 लोग सवार
श्री एयरलाइंस की फ्लाइट MP CRJ 200 ने रनवे 2 से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई और घने धुएं के गुबार के बीच वह जमीन पर गिर गया। इस घटना से पूरे एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि श्री एयरलाइंस के विमान में 15 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, कुल मिलाकर 19 लोग सवार थे। जिसमे से 15 लोगों की मौत हो गई है।
कैप्टन एम.आर. शाक्य को पहुंचाया अस्पताल
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, काठमांडू एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के दौरान श्री एयरलाइंस का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, जिसमें 19 लोग सवार थे। अब तक दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। कैप्टन एम.आर. शाक्य को अस्पताल ले जाया गया है। एयरपोर्ट से घना धुआं निकलता देखा गया। पुलिस और दमकल की टीमें बचाव और राहत कार्य में लगी हुई हैं।
खाई में गिरा विमान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर (कोटेश्वर की ओर) से उड़ान भर रहा था, तभी अचानक पलट गया और उसका पंख जमीन से टकराया, जिससे उसमें तुरंत आग लग गई। इसके बाद विमान बुद्ध एयर हैंगर और रनवे के पूर्वी हिस्से में रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा।


