राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Wayanad Landslides : वायनाड में भीषण भूस्खलन से 24 लोगों की मौत कई लोग घायल, रेस्क्यू में जुटी आईएएफ

by | Jul 30, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Wayanad Landslides : केरल से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि वायनाड जिले में भारी बारिश की वजह से जमीन खिसकने लगी। जिसमें सैकड़ों लोगों के वहां दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ये हादसा मंगलवार सुबह वायनाड के चूरल माला, मुंडक्कई टाउन और मेप्पडी में हुआ। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। 

भूस्खलन से घायल हुए लगभग 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश के बीच मुंडक्कई शहर में पहला भूस्खलन रात करीब 1 बजे हुआ। मुंडक्कई में बचाव अभियान चल रहा था, वहीं चूरलमाला में सुबह करीब 4 बजे एक स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हुआ। स्कूल, जिसे आश्रय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, भूस्खलन के कारण आस-पास के घरों और दुकानों के साथ-साथ कीचड़ और पानी से भर गया। बचाव अभियान जारी है।

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है और बचाव अभियान के लिए वायुसेना को तैनात किया है। सीएमओ ने कहा, “भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन हुआ। स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं। वायुसेना से दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर और एक एएलएच भेजा गया है।”

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang : 30 जुलाई का दिन बहुत शुभ और फलदायी, जानिए आज के पंचांग से राहुकाल का समय

ये भी देखें : UP Crime News : घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बना ये जिला | Breaking News | Up News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर