राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : NCR की तरह ही यूपी में बनेगा SCR, इन जिलों में तेज होगी विकास की रफ़्तार

by | Jul 31, 2024 | अपना यूपी, लखनऊ

UP News : दिल्ली एनसीआर की तरह अब लखनऊ और उसके आसपास के 5 जिलों को राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि इसके तहत लखनऊ के लगभग 27,000 वर्ग किलोमीटर में फैले इस नए क्षेत्र आएगा। बताया जा रहा है कि एनसीआर की तरह ही क्षेत्र को एससीआर करने का एलान किया गया है। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आधिकारिक तौर पर लखनऊ के आसपास के क्षेत्र को उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) के रूप में शामिल किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा जारी और मीडिया रिपोर्ट के द्वारा दी गई अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यादेश, 2024 (यूपी अध्यादेश 4, 2024) की धारा 3(1) के अंतर्गत आता है।

एससीआर के लिए एक विकास प्राधिकरण भी स्थापित किया गया है। यह प्राधिकरण क्षेत्र के भीतर विकास परियोजनाओं की देखरेख करेगा और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। एससीआर में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी जिले शामिल होंगे।

  • लखनऊ: 2,528 वर्ग किलोमीटर
  • हरदोई: 5,986 वर्ग किलोमीटर
  • सीतापुर: 5,743 वर्ग किलोमीटर
  • उन्नाव: 4,558 वर्ग किलोमीटर
  • रायबरेली: 4,609 वर्ग किलोमीटर
  • बाराबंकी: 4,402 वर्ग किलोमीटर

ये भी देखें : UP Crime News : घुसपैठियों का सुरक्षित ठिकाना बना ये जिला | Breaking News | Up News |

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : यूपी में मानसून फिर दे रहा दस्तक, बारिश ने तेज गर्मी से दी राहत

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर