राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी सरकार ने मेडिकल सीट छोड़ने पर जुर्माना किया खत्म, सपा नेता ने उठाया सवाल   

by | Aug 2, 2024 | ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में 1 अगस्त (गुरुवार) को जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में मेडिकल की सीट छोड़ने पर लगाए जाने वाले जुर्माना को योगी सरकार ने खत्म कर दिया है। इसे पहले मेडिकल की सीट छोड़े जाने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ता था। बता दें कि अगर किसी भी चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में अगर डॉक्टरों को उत्पीड़न हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

ये भी देखें : Breaking News : विधानसभा परिसर में भरा पानी लखनऊ में बारिश से लोग बेहाल! | Vidhan Sabha | |News |

ये भी पढ़ें : Puja Khedkar News: कोर्ट का पूजा को बड़ा झटका, पटियाला हाउस ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

समाजवादी पार्टी (सपा) के मान सिंह यादव के सवाल पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने सदन को यह जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी चिकित्सा शिक्षा संस्थान में अगर डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। कई बार ऐसा भी होता है कि कई डॉक्टर व्यक्तिगत कारणों से भी पीजी की पढ़ाई छोड़ चले जाते हैं। और अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के मान सिंह यादव ने यह आरोप लगाया कि संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टर अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर का उत्पीड़न किया गया। ये सभी डॉक्टरों का उत्पीड़न किया गया क्योंकि वह ST और OBC जाति से आते हैं। 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर