Unnao News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शिक्षा के मंदिर की हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई हैं। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में एक शिक्षक अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक शिक्षक अपने सामने बैठी एक महिला शिक्षिका की ओर अश्लील इशारे करते हुए दिखाई दे रहा है।
अभद्रता की हद
वायरल क्लिप में शिक्षक की पहचान रवि प्रकाश गोयल के रूप में की गई है, जो जय हनुमान इंटर कॉलेज का प्रबंधक है, वह अश्लील इशारे करते हुए महिला शिक्षिका से कह रहा है कि अगर वह यहां काम करना जारी रखना चाहती है तो उसे उसकी शर्त माननी होगी। वीडियो में गोयल एक पेन पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं, “अगर आप यहां रहना चाहते हैं, तो आपको एक शर्त माननी होगी।” इसके बाद वह अपने गाल पर अपनी उंगलियों से अनुचित इशारा करते हुए हंसते हैं। महिला शिक्षिका प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए जवाब देती है, “हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह अनुचित है, सर।”
वीडियो वायरल
वीडियो के वायरल होने के बाद, (Unnao News ) कॉलेज प्रबंधक ने दावा किया कि फुटेज मनगढ़ंत है और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए शेयर किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला उनकी रिश्तेदार है और वीडियो में उन्हें और महिला शिक्षिका को मज़ाक करते हुए दिखाया गया है, जिसे उनकी सहमति के बिना रिकॉर्ड किया गया है।


