क्या भूत प्रेतों जैसी चीजे भी इस दुनिया में एग्जिस्ट करती हैं। इन बातों पर यकीन कर पाना थोड़ा मुशिकल है, हालांकि हम सालों से भूत प्रेतों पर बनी फिल्में टीवी सीरियल और सिनेमा घरों में देखते आए है। हाल ही में आई राजकुमार राव और श्रद्धा की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने पर्दे पर धमाल मचा रखा है। आइए उसी का एक दिलचस्प किस्सा आपको बताते है, इस मूवी के एक्टर राजकुमार राव ने फिल्म की शूटिंग के वक्त हुई डरावनी एक घटना का खुलासा किया।
एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने फिल्म ‘स्त्री’ और इसके सीक्वल की शूटिंग के दौरान हुए कुछ खौफनाक अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने खुलासा किया कि ‘स्त्री’ की शूटिंग के दौरान, उनका सामना अलौकिक शक्तियों से हुआ, जिसने सेट पर उनके अनुभव को और भी खौफनाक बना दिया।
राजकुमार राव का भूत से हुआ था सामना
रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत के दौरान, राजकुमार राव ने खुलासा किया कि ‘स्त्री’ की शूटिंग के दौरान, उन्हें दूसरी दुनिया की ताकतों और भूतों की मौजूदगी का एहसास हुआ, जिससे वे बहुत बेचैन हो गए। राव ने एक रात की शूटिंग के दौरान एक खास डरावने पल को याद किया, जब उन्होंने और उनकी टीम ने एक साथ एक तस्वीर ली, लेकिन पाया कि तस्वीर में किसी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। अभिनेता ने एक खास दृश्य का वर्णन किया, जिसमें, जब वे सड़क पर चल रहे थे, तो उन्होंने एक लड़की को बिना चेहरे के देखा। उन्होंने एक ऐसी घटना का भी जिक्र किया जिसमें एक क्रू मेंबर ने कुछ ऐसा अनुभव किया जो बेचैन करने वाला था, लेकिन आखिरकार उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
स्त्री 2 के लिए भूतिया स्थान
फिल्म के खौफनाक माहौल को और बेहतर बनाने के लिए, स्त्री की टीम ने वीरान जगहों पर शूटिंग करने का फैसला किया, जबकि उन्हें वहां की डरावनी प्रकृति के बारे में चेतावनी भी मिली थी। फिल्म की ज़्यादातर शूटिंग भोपाल और मध्य प्रदेश के चंदेरी में और उसके आसपास की जगहों पर की गई। स्त्री 2 के लिए सबसे भयावह दृश्य कई ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से महत्वपूर्ण जगहों पर फिल्माए गए, जिनमें चंदेरी किला, 150 साल पुरानी ताज महल हवेली, कटी घाटी, राजा रानी महल और भोपाल में जागेश्वरी मंदिर शामिल हैं।


