UP News : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अर्जुन पासी की हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस पत्र के सिलसिले में अमेठी के सांसद केएल शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि नेताओं ने सीएम कार्यालय जाकर अपर मुख्य सचिव (गृह) दीपक कुमार को पत्र सौंपा।
Rahul Gandhi ने अर्जुन पासी के परिजनो से की थी मुलाकात
गौरतलब है कि 11 अगस्त को रायबरेली के सलोन इलाके में अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले का मुख्य आरोपी विशाल सिंह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पिछले दिनों राहुल गांधी अर्जुन पासी के घर भी गए थे।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में चिंता जताते हुए कहा है कि पूरे दो सप्ताह बीत जाने के पश्चात भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके कारण पीड़ित दलित समुदाय में भय व्याप्त है। शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने जिले के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी मुलाकात की।


