Sitapur News : उत्तर प्रदेश सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। आपको बता दें कि सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली इलाके के हरगांव रेल ट्रैक पर रील फिल्म बनाते समय एक ही परिवार के चार सदस्य ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि रील फिल्माने वाला व्यक्ति ही बच गया। मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (26), उनकी पत्नी आयशा (24) और उनके बेटे अब्दुल्ला (2) के रूप में हुई है, जो लहरपुर के शेख टोला के निवासी थे। दुखद बात यह है कि चलती ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

सीतापुर जिले की (Sitapur News ) इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है और सक्रिय रेलवे ट्रैक पर फिल्मांकन के खतरों को लेकर चिंता जताई है।
ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ


