राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur News : रात के अंधेरे में बदमाश ने मां-बेटी पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

by | Sep 21, 2024 | अपना यूपी, कानपुर, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur News : उत्तर प्रदेश कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि कानपुर महाराजपुर के पुरवा मीर में कल एक महिला की हत्या और एक बच्ची की हत्या की कोशिश की गई। इस मामले में कानपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कमलेश्वर उर्फ कमलू को दोमानपुर गंगा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान घायल कर पुलिस ने हिरासत में लिया।

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर महाराजपुर में हुई इस घटना का पर्दाफाश कर दिया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसका इलाज कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में कमलेश्वर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला कुसुम के पति शंकर सविता की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके दो बेटे हैं जो शादीशुदा हैं और बाहर रहते हैं। कुसुम मटका गांव में अकेली रहती थी, वहीं दिनेश, जो कुसुम के देवर का बेटा है, उसका घर भी कुछ दूरी पर है।

घटना की जानकारी देते हुए दिनेश ने बताया कि कुसुम के साथ उसकी बेटी प्रियांशी भी रात को घर पर ही सो रही थी। जब सुबह घटना का पता चला तो सभी के होश उड़ गए। कुसुम की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी और प्रियांशी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से सनी हुई थी। दोनों के सिर पर ईंट से वार किया था।

जांच के बाद पुलिस ने कुछ अहम सबूत जुटाए और स्थानीय पूछताछ में कमलेश्वर उर्फ कमलू पर शक हुआ। (Kanpur News ) जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने रात को अंधेरे में कमलू के गांव लौटने का इंतजार किया और सूचना के आधार पर गंगापुर पुल के पास उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में कमलू के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रियांशी का इलाज हैदर अस्पताल में चल रहा है। मुठभेड़ के बाद जब प्रियांशी को आरोपी की फोटो दिखाई गई तो उसने उसे पहचान लिया। पुलिस के अनुसार, कमलेश्वर नशे का आदी है और गांव का ही रहने वाला है। उसने प्रियांशी पर हमला किया और कुसुम के विरोध करने पर उसने कुसुम की ईंट-पत्थरों से मारकर हत्या कर दी और बच्ची को भी मारने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें : PM Modi’s US Visit : तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कर सकते महत्वपूर्ण बैठकें

ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर