राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Roshni jaiswal News: कौन है रोशनी जायसवाल जिसके कारण बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव, आखिर क्या हुआ उनके साथ

by | Oct 26, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, वाराणसी

Roshni jaiswal News : वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी में 15 सितंबर 2024 को एक विवादित घटना सामने आई, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल और उनके पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह के घर पहुंचकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि रोशनी कुशल जायसवाल का कहना था कि राजेश सिंह ने उनके एक फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ राजेश सिंह के घर पहुंचीं और मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

इस मारपीट की घटना के बाद राजेश सिंह की पत्नी ने पुलिस में रोशनी कुशल जायसवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामला अब वाराणसी की सिविल कोर्ट के सीनियर डिविजन के अधीन चल रहा है। कोर्ट ने कई बार रोशनी कुशल जायसवाल को उपस्थित होने का आदेश दिया, लेकिन बार-बार अनुपस्थित रहने और कोई जवाब न देने के कारण उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। साथ ही, कोर्ट ने रोशनी कुशल जायसवाल के घर की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया है।

घटना के दिन राजेश सिंह को कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने बाद में रोशनी कुशल जायसवाल के पति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रोशनी कुशल जायसवाल अब तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद हाजिर न होने पर अदालत ने उन्हें फरार घोषित करते हुए उनके घर की कुर्की का आदेश दिया है।

इस घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव और बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी बताया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है।

रोशनी कुशल जायसवाल के फरार घोषित होने और उनके घर की कुर्की के आदेश के बाद यह मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है। वाराणसी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान ने इस मामले को न सिर्फ राजनीतिक रंग दिया है, बल्कि शहर की शांति व्यवस्था के लिए भी खतरा उत्पन्न कर दिया है।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर