राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lawrence Bishnoi : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने दी धमकी, कहा – ‘भाई का फोन क्यों नहीं उठाया, बड़ी गलती…’

by | Oct 28, 2024 | क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lawrence Bishnoi : बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। उन्हें तीन अलग-अलग स्रोतों से धमकियां दी गई हैं, जिनमें से एक कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। दूसरी धमकी दुबई से कॉल के जरिए दी गई है, जबकि तीसरी धमकी झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग के सदस्य मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है। इस गंभीर स्थिति को लेकर पप्पू यादव ने बिहार पुलिस के डीजीपी से शिकायत की है और पूर्णिया रेंज के डीआईजी को भी इस मामले की जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव को अज्जू लॉरेंस नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर पहले लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर भेजी और फिर उन्हें लगातार 9 कॉल किए। पप्पू यादव के कॉल नहीं उठाने पर धमकी भरे वॉइस मैसेज भेजे गए, जिसमें कहा गया कि चाहे वे पटना, दिल्ली या पूर्णिया में कहीं भी हों, उन्हें जान से मार दिया जाएगा। धमकी देने वाले शख्स ने ऑडियो में कहा, “आपकी मैं बहुत इज्जत करता था, मगर आपने भाई का फोन नहीं उठाकर बड़ी गलती की।”

ऑडियो मैसेज में धमकी देने वाला कहता है, “भाई ने जो फोन करवाया था, वह जेल का जैमर बंद करवाकर कराया था। लेकिन आपने फोन नहीं उठाया और हमें शर्मिंदा किया। हमने आपको बड़ा भाई माना था, लेकिन लॉरेंस का फोन नहीं उठाया। आपकी जान बख्शी थी, लेकिन अब मामला सुलझा लो। हम नेताओं जैसे नहीं हैं।”

मयंक सिंह नाम के शख्स ने भी सोशल मीडिया पर सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पोस्ट की है। मयंक ने लिखा, “मुझे जानकारी मिली है कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा-सीधा बयान दिया है। पप्पू यादव को बताना चाहता हूं कि औकात में रहकर शांति से राजनीति करो, टीआरपी कमाने के चक्कर में मत रहो, नहीं तो रेस्ट इन पीस कर देंगे।” गौरतलब है कि हाल ही में पप्पू यादव ने कहा था कि अगर सरकार उन्हें अनुमति दे तो वे लॉरेंस बिश्नोई को दो घंटे में खत्म कर देंगे।

सांसद पप्पू यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और धमकियों की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी अपराधी गिरोह से डरने वाले नहीं हैं और अपनी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पप्पू यादव की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर