राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Banda News : यूपी में अब महंगी गाड़ियों से चोरी कर रहे है बकरियां, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by | Oct 30, 2024 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Banda News : आपने सोना-चांदी और रुपये की चोरी के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन यूपी के बांदा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक लग्जरी कार से बकरी चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक कई बकरियों को चोरी करके ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी कार से आठ बकरियां बरामद कीं और कार को जब्त कर लिया है।

यह मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम परसेटा का है। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बकरियां चोरी हो गई हैं। बकरी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार को रोका और तलाशी ली। कार के अंदर से पुलिस ने आठ बकरियां बरामद कीं और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने दो साथियों के साथ आसपास के गांवों से बकरियां चोरी करता था और उन्हें पड़ोसी जिलों में बेच देता था। उसने बताया कि यह काम वह काफी समय से कर रहा था, लेकिन इस बार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि बकरी चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बकरियों को बरामद किया है। अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले, नोएडा में भी लग्जरी कार से चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया था। हाल ही में, नोएडा सेक्टर-18 में एक महिला को बीएमडब्ल्यू कार से आवासीय सोसायटी से फूल का गमला चोरी करते हुए देखा गया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आधी रात को महिला को बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर गमला चोरी करते देखा गया। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति को कार का दरवाजा खोलकर जल्दी से बाहर निकलने का संकेत देते हुए भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों में चर्चा का विषय बना।

ये भी पढ़ें : Noida Fire News : नोएडा के सेक्टर-74 में बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

ये भी देखें : UP By-Election से पहले फूलपुर से सपा प्रत्याशी के खिलाफ हुई FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर