Govardhan Puja : ब्रज ग्राम मगजपुरा में शनिवार को गवली समाज के लोगों द्वारा परंपरागत तरीके से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन नाथ जी की पूजा विधि-विधान से संपन्न की गई। स्थानीय समाज धर्मशाला परिसर में समाज के लोग एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति से गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई और उस पर पूजा-अर्चना की।
पूजा के दौरान भक्तों ने गोवर्धन की आकृति पर रोली, चावल, खीर, बताशा, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित श्रीकृष्ण स्वरूप गोवर्धन की सात बार परिक्रमा की और बाद में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाज के प्रमुख लोगों में अध्यक्ष वरिष्ठ लाल सिंह लश्करी, बलदेव सिंह लश्करी, मुन्नालाल लश्करी, श्यामलाल लश्करी, सुनील लश्करी, चंदू लश्करी, रूपेंद्र, दीपक ने पूजा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर गोवर्धन पूजा में शामिल हुए।
Govardhan Puja का धार्मिक महत्व
पड़वा के दिन गोवर्धन भगवान की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गोवर्धन पूजा करने और गायों को गुड़ व चावल खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है। ब्रज ग्राम मगजपुरा के लोगों ने इस धार्मिक अवसर पर अपने घर आंगन में भी परिवार सहित पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की।
ये भी देखें : बांसफोड़ समाज के लोगों के साथ Ravi Kishan ने मनाई Diwali


