राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jammu & Kashmir : फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा -‘कल तक कर रहे थे गलबहियां …’

by | Nov 2, 2024 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के एक हालिया बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला का यह बयान स्पष्ट करता है कि उन्हें अब समझ आ रहा है कि बाहरी शक्तियां देश में अस्थिरता लाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला को चाहिए कि वे देश की सुरक्षा के लिए केंद्र की मोदी सरकार का साथ दें और बाहरी दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई में समर्थन करें।

सुधांशु त्रिवेदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कहीं ये वही शक्तियां तो नहीं हैं जिनसे वे पहले निकटता रखते थे। त्रिवेदी ने आगे कहा कि फारूक अब्दुल्ला का यह बयान इस बात का प्रमाण है कि अब सत्ता में आने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ है कि राष्ट्रविरोधी शक्तियों से कितनी गंभीरता और दृढ़ता के साथ निपटा जाना चाहिए। उनके कुछ बयान अतीत में राष्ट्रहित के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना रहे हैं, लेकिन अब सत्ता में होने के कारण उन्हें स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ है।

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में हो रही आतंकी घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इन वारदातों के पीछे कोई एजेंसी काम कर रही है जो सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है? उन्होंने सुझाव दिया कि आतंकियों को मारने के बजाय उन्हें पकड़कर यह पता करना चाहिए कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और किनके कहने पर ऐसा कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो सकता है कि इस प्रकार की घटनाओं के पीछे किसका हाथ है और इस बात की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का लॉ एंड ऑर्डर सीधे एलजी के अधीन है, इसलिए इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और केंद्र सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से आ रहे आतंकियों को रोकने में केंद्र सरकार असमर्थ रही है, जिसकी वजह से वहां गरीब मजदूरों की जान जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मोदी सरकार क्या कर रही है और क्यों आतंकियों को सीमा पार कर आने दे रही है?

ये भी पढ़ें : Lucknow : पॉलिटिकल वॉर का अखाड़ा बना लखनऊ, बीजेपी के बटेंगे तो कटेंगे का सपा ने जुडेंगे तो जीतेंगे से दिया जवाब

ये भी देखें : बांसफोड़ समाज के लोगों के साथ Ravi Kishan ने मनाई Diwali

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर