राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : चर्चा में आया सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, जानिए इस पोस्टर में क्या है खास

by | Nov 4, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Akhilesh Yadav : लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय के बाहर एक और नया पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को “2024 का जननायक” और “2027 का महानायक” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह पोस्टर झांसी के सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा लगवाया गया है।

इससे पहले भी एक और पोस्टर चर्चा में आया था, जिसमें अखिलेश यादव को “सत्ताईस का सत्ताधीश” बताया गया था। यह पोस्टर संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडे द्वारा लगवाया गया था, जो मेहंदावल विधानसभा सीट से सपा की टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उस पोस्टर में लिखा था, “24 में बरसा जनता का आशीष, दीवारों पर लिखा है, कौन होगा सत्ताईस का सत्ताधीश।” जयराम पांडे के इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं।

इसके अलावा हाल ही में सपा कार्यालय के बाहर एक अन्य पोस्टर भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे “बंटेंगे तो कटेंगे” का पलटवार किया गया था। (Akhilesh Yadav) इस पोस्टर को महराजगंज के सपा नेता अमित चौबे द्वारा लगवाया गया था। पोस्टर में लिखा था, “मठाधीश बांटेंगे और कांटेंगे… पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सभाओं में हिंदू समुदाय को एकजुट रहने का संदेश देते हुए लगातार “बंटेंगे तो कटेंगे, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे” का नारा दे रहे हैं। वहीं, सपा नेताओं ने पोस्टरों के माध्यम से इस नारे का जवाब देते हुए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Road Accident : अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

ये भी देखें : इम्पोर्टेड माल वाले बयान पर Arvind ने मांगी माफी, फिर भड़कीं Sahina NC | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर