राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kasganj News : कासगंज में मिट्टी की ढाय गिरने से 4 महिलाओं की मौत, कई लोग अब भी मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

by | Nov 12, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kasganj News : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दें कि कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई है। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए हैं, और अब तक मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला गया है।

बता दें कि यह हादसा मंगलवार सुबह कासगंज के मोहनपुरा के निकट रामपुर और कातौर गांव के बीच हुआ। बताया गया है कि महिलाएं और बच्चे गांव के पास मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी निकालने के दौरान अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी, और करीब 20 महिलाएं और बच्चे उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। मिट्टी हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है। अब तक चार महिलाओं के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा, और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस हादसे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि अब तक कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, परंतु कुछ लोग अब भी दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से तेजी से राहत कार्य किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सभी दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें : Banda News : थाने में खड़ा जब्त ट्रक हुआ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

ये भी देखें : Maharashtra में बीच भाषण में गुस्सा हुए Amit Shah | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर