राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UPPSC Protest : आयोग के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर बैठक शुरू, बैठक में नॉर्मलाइजेशन पर हो रही चर्चा

by | Nov 14, 2024 | अपना यूपी, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UPPSC Protest : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन पर अब बड़ी खबर सामने आई है। छात्रों का आंदोलन खत्म कराने के लिए आयोग की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में यह चर्चा हो रही है कि “वन डे वन शिफ्ट” में परीक्षा आयोजित की जाए, बिना नॉर्मलाइजेशन के। बैठक में फैसला जल्द लिया जा सकता है, और आयोग की बैठक 40 से 45 मिनट में खत्म हो सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस उच्च स्तरीय बैठक में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को वापस लेने का निर्णय लिया जाना लगभग तय है। बैठक की अध्यक्षता यूपीपीएससी के चेयरमैन संजय श्रीनेत कर रहे हैं। बैठक समाप्त होने के बाद आयोग के जिम्मेदार लोग बाहर आकर छात्रों के बीच औपचारिक रूप से यह घोषणा कर सकते हैं और उनका फैसला वापस लेने की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से छात्रों को दे सकते हैं।

आयोग का यह फैसला छात्रों के पक्ष में होने की पूरी उम्मीद है। (UPPSC Protest) अगर ऐसा होता है और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को वापस लिया जाता है तो प्रदर्शनकारी छात्र तुरंत अपना आंदोलन खत्म कर देंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक करीब आधे घंटे से चल रही है और प्रतियोगी छात्र “वन डे वन शिफ्ट” में परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का भी विरोध हो रहा है।

यह आंदोलन यूपीपीएससी द्वारा आयोजित आगामी पीसीएस प्री 2024 और समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के खिलाफ चल रहा है। छात्र इन परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन के बिना, “वन डे वन शिफ्ट” के आधार पर परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

परीक्षाओं की तारीख नजदीक आने के कारण प्रदर्शनकारी छात्र आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 7 और 8 दिसंबर को यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है, जबकि समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होने की योजना है। इन तारीखों से पहले छात्रों का ध्यान पूरी तरह से आयोग के फैसले पर केंद्रित है, और गेट नंबर 2 पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जमा हो रहे हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द आयोग का निर्णय मिल सके।

ये भी पढ़ें : Sultanpur : कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन तो कोतवाल ने खोया आपा, गुस्से में फाड़ दी अपनी ही वर्दी

ये भी देखें : Bulldozer Action पर Supreme Court के फैसले पर बोले Maulana Arshad Madani, ‘हमें अल्लाह पर भरोसा था’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर